टीवी मसाला

Khatron Ke Khiladi 13: रोहित शेट्टी के शो में हुई इस हैंडसम हंक की एंट्री, रियलिटी शो में करेंगे डेब्यू

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Apr 8, 2023, 06:03 PM IST

Khatron Ke Khiladi 13: रोहित शेट्टी के शो खतरों के खिलाड़ी 13 में नागिन फेम स्टार शरद मल्होत्रा की एंट्री होने वाली है। इस बात को जानने के बाद एक्टर के फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं है। शरद पहली बार किसी रियलिटी शो में हिस्सा ले रहे हैं।

Image

Sharad Malhotra Khatron Ke Khiladi 13 (credit pic: instagram)

Khatron Ke Khiladi 13: रोहित शेट्टी के शो खतरों के खिलाड़ी 13 (Khatron Ke Khiladi 13) को लेकर जबरदस्त बज बना हुआ है। मेकर्स इस शो के लिए अलग-अलग कंटेस्टेंट्स को अप्रोच कर रहे हैं। इस बार का सीजन काफी धमाकेदार होने वाला है। मई महीने में इस शो की शूटिंग शुरू होगी। इस बार शो की शूटिंग अर्जेंटीना में होंगी, जहां सेलेब्स अलग- अलग स्टंट्स करते नजर आएंगे। मेकर्स ने शो के लिए एक्टर शरद मल्होत्रा (Sharad Malhotra) को अप्रोच किया है। रिपोर्ट्स की मानें तो इस एक्टर ने इस शो के लिए हामी भर दी है। इस खबर को जानने के बाद शरद के फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं है।

शरद मल्होत्रा की तरफ से इस बात को लेकर कोई कंफर्मेशन नहीं आया है। एक्टर टीवी इंडस्ट्री का जाना माना चेहरा है। उन्होंने कई टीवी शोज में काम किया है। एक्टर का ये पहला रियलिटी शो होगा। शरद की सोशल मीडिया पर तगड़ी फैन फॉलोइंग है।

रोहित शेट्टी के शो में नजर आएंगे शरद मल्होत्रा

शरद मल्होत्रा के अलावा इस शो के लिए शिव ठाकरे, अर्चना गौतम, मुनव्वर फारुकी, अंजिल अरोड़ा समेत कई सेलेब्स को अप्रोच किया गया है। रोहित के इस शो के ऑनएयर होने का इंतजार दर्शक बेसब्री से कर रहे हैं। शरद आखिरी बार नागिन 5 में नजर आए थे। फैंस ने एक्टर को इस शो में बहुत पसंद किया था। एक्टर के अपोजिट सुरभि चंदना लीड रोल में हैं। शो में दोनों की केमिस्ट्री को दर्शकों ने खूब पसंद किया था।

शरद को बूनं मैं तेरी दुल्हन शो से पॉपुलैरिटी मिली थी। इस शो में उनके ओपजिट दिव्यांका त्रिपाठी हैं। इस शो से उन्हें घर-घर में पॉपुलैरिटी मिली है। इसके बाद एक्टर कई टीवी शोज में नजर आए। एक्टर इसके बाद कसम तेरे प्यार की में कृतिका सेंगर के साथ नजर आए। फैंस को एक्टर ऋषि बेदी के रोल में काफी पसंद आए थे।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article