Kaun Banega Crorepati 14: लोकप्रिय क्विज रियलिटी शो कौन बनेगा करोड़पति के 14वें सीजन को दूसरा करोड़पति मिलने वाला है। इससे पहले कोल्हापुर की गृहिणी कविता चावला इस सीजन की पहली करोड़पति बनी थीं। अब नए प्रोमो में दिल्ली के शाश्वत गोयल हॉट सीट पर बैठे हैं और अमिताभ बच्चन के सवालों का जवाब दे रहे हैं। प्रोमो में वो 7.5 करोड़ के लिए भी खेलते दिख रहे हैं। ये तो शो देखकर ही पता चलेगा कि शाश्वत आखिर कितनी रकम लेकर घर जाते हैं? केबीसी 14 का खेल काफी रोमांचक हो रहा है और दर्शक अब अगले करोड़पति का इंतजार कर रहे हैं।
शाश्वत गोयल के 17वें सवाल पर पहुंचने का ये एपिसोड 10 अक्टूबर को टेलीकास्ट होगा। वह 1 करोड़ की धनराशि जीतकर 7.5 करोड़ के सवाल पर पहुंच गए हैं। शो के होस्ट अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) उनसे 7.5 करोड़ रुपये के लिए आखिरी सवाल पूछते नजर आ रहे हैं। सोनी टीवी चैनल के ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक लेटेस्ट प्रोमो जारी हुआ है।
कौन हैं शाश्वत गोयल
केबीसी के इस लेटेस्ट प्रोमो में अमिताभ बच्चन शाश्वत गोयल ने 7.5 करोड़ के लिए नया सवाल पूछे रहे हैं। अब देखना शाश्वत ने एक करोड़ की रकम तो जीत ही ली है क्या वो 7.5 करोड़ के लिए पूछे जाने वाले सवाल का सही जवाब दे पाएंगे? शाश्वत गोयल दिल्ली के रहने वाले हैं और वह एक ई-कॉमर्स कंपनी में स्ट्रेटेजी मैनेजर हैं।
केबीसी में हुआ है बदलाव
इस बार केबीसी के नए सीजन में कुछ बदलाव हुए हैं। केबीसी के नये नियमों के अनुसार, अगर कंटेस्टेंट ने गलत जवाब दिया तो उन्हें 1 करोड़ की धनराशि भी गंवानी पड़ सकती है और उन्हें केवल 75 लाख की धनराशि ही मिलती है। अगर शाश्वत गोयल का जवाब सही नहीं रहता है, तो वह एक करोड़ की धनराशि नहीं ले जा पाएंगे। वह शो के आखिरी पड़ाव से सीधे धन अमृत पड़ाव पर आ जाएंगे और 75 लाख रुपये लेकर घर जाएंगे।
