टीवी मसाला

Karishna Tanna की धूम-धड़ाके से हुई गोदभराई, प्रेग्नेंसी में पिंक साड़ी पहन लगीं बेहद खूबसूरत

Karishma Tanna God Bharai Photos Viral: टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस करिश्मा तन्ना जल्द ही मम्मी बनने वाली हैं। बीते दिन एक्ट्रेस की गोदभराई हुई, जिससे जुड़ी तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं।

Image

करिश्मा तन्ना की धूम-धड़ाके से हुई गोदभराई, फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

Karishma Tanna God Bharai Photos Viral: टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस करिश्मा तन्ना ने अपनी एक्टिंग और अंदाज से इंडस्ट्री में जबरदस्त पहचान बनाई है। करिश्मा तन्ना ने टीवी पर तो कई हिट शोज में काम किया ही है, साथ ही वह बॉलीवुड मूवीज और ओटीटी सीरीज में भी हाथ आजमा चुकी हैं। करिश्मा तन्ना जिंदगी के नए पड़ाव में कदम रखने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। करिश्मा तन्ना (Karishma Tanna) और वरुण बांगेरा (Varun Bangera) शादी के 4 साल बाद मम्मी-पापा बनने वाले हैं। खास बात तो यह है कि बीते दिन करिश्मा तन्ना की गोद भराई हुई, जिससे जुड़ी तस्वीरें उनकी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। गोद-भराई में करिश्मा तन्ना की खूबसूरती देखने लायक रही। पिंक साड़ी में एक्ट्रेस का ग्लो खिला-खिला रहा। यह भी पढ़ें: मोनोकिनी पहन प्रेग्नेंट Karishma Tanna ने फ्लॉन्ट किया बेबी बंप, फोटोज से इंटरनेट पर लगाई आग

करिश्मा तन्ना (Karishma Tanna) ने गोदभराई की ये तस्वीरें अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर की हैं। गोदभराई के खास मौके पर एक्ट्रेस पिंक साड़ी में नजर आईं, जिसमें उनका लुक देखने लायक रहा। जहां करिश्मा तन्ना शुभावसर पर साड़ी में दिखाई दीं तो वहीं उनके पति वरुण बांगेरा व्हाइट कुर्ता-पजामा में नजर आए। गोदभराई के दौरान एक्ट्रेस की मुस्कुराहट देखने लायक रही। वहीं उनके परिवार और खास दोस्तों ने इस लम्हे को खूबसूरत बनाने में कोई कमी नहीं छोड़ी। गोदभराई पर भजन कीर्तन भी हुए, जिसमें परिवार के सदस्य झूमते नजर आए। हर किसी के चेहरे पर खुशी नजर आई। यह भी पढ़ें: 2026 में पहली बार मां बनने का सुख उठाएंगी ये TV हसीनाएं, लंबे इंतजार और मुरादों के बाद भरने वाली है गोद

karishma tanna

फोटो क्रेडिट- करिश्मा तन्ना की धूमधाम से हुई गोदभराई

karishma tanna (1)

फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

बता दें कि करिश्मा तन्ना (Karishma Tanna) और वरुण बांगेरा (Varun Bangera) ने 6 अप्रैल को सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें साझा कर बताया था कि वे लोग शादी के 4 साल बाद मम्मी-पापा बनने वाले हैं। दोनों ने फोटोज में कैप पहनी हुई थी, जिसपर 'मॉम' और 'डैड' लिखा हुआ था। करिश्मा तन्ना और वरुण बांगेरा के घर अगस्त तक नन्हा मेहमान आ सकता है। करिश्मा तन्ना और वरुण बांगेरा ने साल 2022 में 5 फरवरी को शादी रचाई थी। उनकी शादी में परिवार और खास दोस्तों ने मौजूदगी दर्ज कराई थी।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article