2026 में पहली बार मां बनने का सुख उठाएंगी ये TV हसीनाएं, लंबे इंतजार और मुरादों के बाद भरने वाली है गोद

These TV Actresses Going To Be Mother In 2026: टीवी की कई एक्ट्रेसेस ऐसी हैं जो साल 2026 में पहली बार मां बनने का सुख उठाएंगी। इस लिस्ट में दिव्यांका त्रिपाठी से लेकर सुरभि ज्योति तक शामिल हैं।

Authored by: आशना मलिकUpdated May 2 2026, 17:11 IST
2026 में पहली बार मां बनने का सुख उठाएंगी ये एक्ट्रेसेसImage Credit : Instagram01 / 08

2026 में पहली बार मां बनने का सुख उठाएंगी ये एक्ट्रेसेस

These TV Actresses Going To Be Mother In 2026: साल 2026 कई टीवी एक्ट्रेसेस के लिए बेहद खास होने वाला है। क्योंकि इस साल उन टीवी एक्ट्रेसेस को वो सुख मिलने वाला है, जिसका हर महिला अपनी जिंदगी में इंतजार करती है। वे एक्ट्रेसेस इस साल पहली बार मम्मी बनने वाली हैं। इस लिस्ट में टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी से लेकर एक्ट्रेस सुरभि ज्योति तक शामिल हैं। सालों की मन्नत, मुराद और इंतजार के बाद ये लम्हा उन एक्ट्रेसेस की जिंदगी में आने वाला है। तो चलिए एक नजर डालते हैं उन एक्ट्रेसेस पर-

स्वाति राजपूत (Swati Rajput)Image Credit : Instagram02 / 08

स्वाति राजपूत (Swati Rajput)

टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस स्वाति राजपूत जल्द ही मम्मी बनने वाली हैं। कुछ दिनों पहले ही एक्ट्रेस ने पति संग फोटोज शेयर कर पहली प्रेग्नेंसी की खुशखबरी दी थी।

दिव्यांका त्रिपाठी (Divyanka Tripathi)Image Credit : Instagram03 / 08

दिव्यांका त्रिपाठी (Divyanka Tripathi)

टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी शादी के 10 सालों बाद पहली बार मम्मी बनने वाली हैं। एक्ट्रेस ने बताया था कि जून के अंत तक उनके घर नन्हा मेहमान आएगा।

करिश्मा तन्ना (Karishma Tanna)Image Credit : Instagram04 / 08

करिश्मा तन्ना (Karishma Tanna)

टीवी एक्ट्रेस करिश्मा तन्ना ने भी कुछ दिनों पहले ही पोस्ट साझा कर फैंस को खुशखबरी सुनाई। करिश्मा तन्ना शादी के चार साल बाद मम्मी बनने वाली हैं।

सुरभि ज्योति (Surbhi Jyoti)Image Credit : Instagram05 / 08

सुरभि ज्योति (Surbhi Jyoti)

टीवी एक्ट्रेस सुरभि ज्योति शादी के डेढ़ सालों बाद मम्मी बनने वाली हैं। इस बात की खुशखबरी खुद सुरभि ने फैंस को पोस्ट शेयर कर दी। वह अक्सर मैटरनिटी फोटोशूट साझा करती नजर आती हैं।

संभावना सेठ (Sambhavna Seth)Image Credit : Instagram06 / 08

संभावना सेठ (Sambhavna Seth)

टीवी और भोजपुरी की पॉपुलर एक्ट्रेस संभावना सेठ के घर भी शादी के सालों बाद किलकारी गूंजने वाली है। सालों की मन्नत-मुरादों के बाद एक्ट्रेस को ये सुख मिलने वाला है।

क्रिजैन बैरेटो (Krissann Barretto)Image Credit : Instagram07 / 08

क्रिजैन बैरेटो (Krissann Barretto)

टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस क्रिजैन बैरेटो भी पहली बार मम्मी बनने वाली हैं। एक्ट्रेस का कुछ दिनों पहले ही बेबी शावर हुआ था, जिससे जुड़ी तस्वीरें भी उन्होंने साझा की थीं।

पूजा बनर्जी (Puja Banerjee)Image Credit : Instagram08 / 08

पूजा बनर्जी (Puja Banerjee)

जहां पिछली सभी एक्ट्रेसेस पहली बार मम्मी बनने का सुख उठाएंगी तो वहीं पूजा बनर्जी को ये खुशी दूसरी बार मिलने जा रही है। एक्ट्रेस ने कुछ दिनों पहले ही व्लॉग साझा कर फैंस को दूसरी प्रेग्नेंसी की खुशखबरी दी थी।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!