टीवी मसाला

Don 3 में काम पाने के लिए करणवीर बोहरा ने मांगी दीपिका पादुकोण से मदद, एक्ट्रेस के जवाब ने जीता दिल

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Aug 29, 2023, 03:52 PM IST

करणवीर सिंह इंडस्ट्री का पॉपुलर नाम है। एक्टर ने बताया कि वो डॉन 3 में रणवीर सिंह के अपोजिट काम करना चाहते हैं। एक्टर ने फिल्म में काम पाने के लिए दीपिका पादुकोण को कॉल किया। एक्टर ने कहा कि दीपिका ने उनकी मदद करते हुए कास्टिंग पर्सन का नंबर दिया।

Image

Deepika Padukone and Karanvir Bohra (credit pic: instagram)

टीवी एक्टर करणवीर बोहरा (Karanvir Bohra) किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। एक्टर ने अपनी दमदार एक्टिंग से दर्शकों के दिल में अपनी अलग पहचान बनाई है। एक्टर इन दिनों हम रहे ना हम में निगेटिव रोल प्ले कर रहे हैं। एक्टर ने हाल ही में खुलासा किया कि रणवीर सिंह की डॉन 3 में काम पाने के लिए मैंने दीपिका पादुकोण को मैसेज किया था। एक्टर ने बताया कि दीपिका ने उनके मैसेज का रिप्लाई भी दिया। फैंस दीपिका के इस प्यार भरे जेश्चर को काफी पसंद कर रहे हैं।

करण ने बताया कि जब मुझे पता चला कि रणवीर सिंह डॉन 3 में मेन लीड निभा रहे हैं। मैं उनके अपोजिट में विलेन का रोल प्ले करना चाहता था। मेरे पास फरहान अख्तर या किसी का नंबर नहीं था। लेकिन मेरे पास दीपिका पादुकोण का नंबर था। मैंने दीपिका को मैसेज किया। मैंने कहा ट्राई कर लेते हैं क्योंकि हमें नहीं पता किस्मत साथ दे दे।

दीपिका पादुकोण ने करणवीर की यूं की मदद

दीपिका ने मैसेज का रिप्लाई करते हुए कहा कि मैं आपकी इसमें कोई मदद नहीं कर सकती हूं। लेकिन मैं आपको उस व्यक्ति का नंबर दे सकती हूं जो फिल्म के बैनर के लिए कास्टिंग कर रहा है। मैंने उनसे कहा कि मेरे लायक कोई रोल हो तो बताइएगा। मुझे बताना। मैं जरूर करना चाहूंगा। मुझे लगता है कि बतौर एक्टर आप में काम पाने की भूख होनी चाहिए। करणवीर ने हाल ही में अपना 41वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया था।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article