टीवी मसाला

करण वाही 38 वर्ष की उम्र में चढ़ेंगे घोड़ी, इसी साल सात फेरे लेकर बसाएंगे अपनी गृहस्थी

Karan Wahi To Get Married At The Age Of 39: टीवी के चर्चित एक्टर करण वाही ने अपनी एक्टिंग और अंदाज से लोगों का खूब दिल जीता है। करण वाही ने हाल ही में भारती सिंह और हर्ष लिम्बाच्या के पॉडकास्ट में बताया कि वह जल्द ही शादी के बंधन में बंध सकते हैं।

Image

करण वाही इस साल रचाएंगे शादी

Karan Wahi To Get Married At The Age Of 39: टीवी के चर्चित एक्टर करण वाही ने अपनी एक्टिंग से इंडस्ट्री में जबरदस्त पहचान बनाई है। करण वाही ने टीवी के साथ-साथ बॉलीवुड में भी हाथ आजमाया है। हालांकि वहां उनका सिक्का कुछ खास चल पाया। करण वाही हाल ही में भारती सिंह और हर्ष लिम्बाच्या के पॉडकास्ट का हिस्सा बने, जहां उन्होंने अपनी निजी जिंदगी और करियर से जुड़ी ढेर सारी बातें कीं। करण वाही (Karan Wahi) ने पॉडकास्ट में शादी की प्लानिंग भी जाहिर की। एक्टर ने बताया कि वह इस साल शादी के बंधन में बंध सकते हैं, क्योंकि वह पहले ही बहुत लेट हो चुके हैं। करण वाही की इस बात से उनके फैंस की खुशी सातवें आसमान पर है।

भारती सिंह और (Bharti Singh) हर्ष लिम्बाच्या के पॉडकास्ट में अचानक करण वाही (Karan Wahi) ने शादी की बात छेड़ दी। इसपर भारती सिंह और हर्ष ने उनसे शादी के बारे मं सवाल किया कि वह कब तक सात फेरे ले सकते हैं। करण ने उनके सवालों पर जवाब दिया, "कोशिश कर रहा हूं, इस साल हो जाएगी शायद।" करण वाही ने इस बात पर पछतावा दिखाया कि वह पहले ही शादी के लिए बहुत लेट हो चुक हैं। उनके मुताबिक, शादी की सबसे सही उम्र 35 वर्ष होती है।

करण वाही (Karan Wahi) ने इस सिलसिले में कहा, "मुझे करनी है शादी। मैं 39 का होने वाला हूं, बहुत लेट हो गया हूं। मुझे लगता है कि 35 तक कर लेनी चाहिए। क्योंकि उसके बाद ना आप खुद में ही ज्यादा अलग हो जाते हो कि आपको बदलना बड़ा मुश्किल हो जाएगा।" करण वाही ने लाइफ पार्टनर को लेकर अपनी उम्मीदें भी जाहिर कीं। उन्होंने कहा कि 30 से 35 वर्ष तक मैं सोचता था कि मुझ खूबसूरत लड़की चाहिए। लेकिन अब ये चीजें बदल चुकी हैं। लुक्स कोई मायने नहीं रखते। जो जरूरी है वो है दो लोगों की आपसी समझ। करण वाही ने बताया कि पार्टनर को लेकर उनकी तलाश जारी है।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article