टीवी मसाला

सुशांत सिंह राजपूत को याद कर फिर भावुक हुए Karan Veer Mehra, तस्वीर पोस्ट कर जिगरी दोस्त से कही ये बात

Karan Veer Mehra Post For Sushant Singh Rajput: टीवी एक्टर करण वीर मेहरा स्वर्गीय एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के जिगरी दोस्त थे। इस बीच करण ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर कर सुशांत को याद किया। इसी के साथ एक्टर ने एक तस्वीर में शेयर की जिसे देख फैंस भी इमोशनल हो गए।

Image

karan veer mehra-sushant singh rajput

Karan Veer Mehra Post For Sushant Singh Rajput: टीवी एक्टर करण वीर मेहरा इन दिनों काफी ज्यादा सुर्खियों में बने हुए हैं। सलमान खान का शो 'बिग बॉस 18' जीतने के बाद मानों करण वीर मेहरा की फैन फालोइंग को तो पंख लग गए हैं। सिर्फ यही नहीं करण वीर अपनी पर्सनल लाइफ में भी खूब तरक्की हो रही है। हाल ही में एक्टर ने एक लक्जरी गाड़ी भी खरीदी। इस बीच करण ने अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर किया जिसमें वो सुशांत सिंह राजपूत को लेकर इमोशनल हुए। टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में देखिए पोस्ट।

बिग बॉस 18 के विनर करण वीर मेहरा (Karan Veer Mehra) ने अपने इंस्टाग्राम पर तस्वीर पोस्ट कर सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) को ट्रिब्यूट दिया। दरअसल सुशांत की डेब्यू फिल्म 'काई पो चे' को रिलीज हुए 12 साल हो गए हैं। आज भी लोगों के दिलों में फिल्म की कहानी के साथ-साथ सुशांत की जबरदस्त एक्टिंग बसी हुई है। करण वीर मेहरा ने जो तस्वीर शेयर कि है वो फिल्म के सेट की है जिसमें सुशांत के साथ-साथ राजकुमार राव, अमित साध और डायरेक्टर अभिषेक कपूर नजर आ रहे हैं।

Karan Veer Mehra Post For Sushant Singh Rajput

Karan Veer Mehra Post For Sushant Singh Rajput

तस्वीर के नीच करण ने कैप्शन में लिखा कि '12 साल हो गए इस मास्टरपीस, मिस यू सूशी।' करण वीर मेहरा सुशांत को प्यार से सूशी बुलाया करते थे। दोनों एक दूजे के साथ दोस्ती से ज्यादा गहरा बॉन्ड शेयर करते थे। सुशांत की मौत से करण वीर मेहरा सदमे में चले गए थे। बता दें करण वीर मेहरा को अभी तक 'बिग बॉस 18' की विजेता राशि नहीं मिली है जबकि शोको बंद हुए कई महीने बीत चुके हैं।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article