टीवी मसाला

Tejasswi Prakash संग कभी कुकिंग कॉम्पिटिशन नहीं करेंगे Karan Kundrra, वजह जान छूट जाएगी आपकी हंसी

Karan Kundrra Will Never Challenge Tejasswi Prakash in Cooking: टीवी एक्टर करण कुंद्रा ने आखिरकार 'लाफ्टर शेफ' सीजन 2 में वापसी कर ली है। इस बीच एक मीडिया पोर्टल से बातचीत करते हुए करण कुंद्रा ने खुलासा किया की वो कभी भी तेजस्वी प्रकाश को खाना बनाने के मामले में चैलेंज नहीं करेंगे ।

Image

Karan Kundrra Will Never Challenge Tejasswi Prakash in Cooking

Karan Kundrra Will Never Challenge Tejasswi Prakash in Cooking: टीवी एक्टर करण कुंद्रा अक्सर अपनी प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। करण कुंद्रा टीवी एक्ट्रेस तेजस्वी प्रकाश को डेट कर रहे हैं। इन दोनों की लव स्टोरी बिग बॉस सीजन 15 के घर में शुरू हुई थी। तब से लेकर आज तक दोनों एक दूजे के साथ रिलेशनशिप में है। दोनों आए दिन सोशल मीडिया पर तस्वीरें और वीडियो शेयर कर फैंस को कपल गोल्स देते हैं। हाल ही में करण ने एक मीडिया पोर्टल से बातचीत करते हुए कहा कि वो जिंदगी में तेजु को कुकिंग में चैलेंज नहीं करेंगे। लेकिन ऐसा क्यूँ जानिए टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में।

इंडिया टुडे संग हुए इंटरव्यू में करण कुंद्रा (Karan Kundrra) ने खुलासा क्या की उन्हे खाना बनाना बिल्कुल भी नहीं आता। हालांकि उन्होंने हमेशा किचन में काम रहे लोगों की रीस्पेक्ट की है। एक्टर कहते हैं 'मैं बेवकूफ नहीं था क्यूंकी मुझे पता है खाना बनाना बहुत मुश्किल काम होता है लेकिन शो की बदौलत मुझे इसका एहसास हुआ। मैं घर पर रसोई में पैर तक नहीं रखता जब तक तेजु यानी तेजस्विनी प्रकाश (Tejasswi Prakash) वहां होती है। जब खाना पकाने की बात हो तो मैं कभी भी तेजस्वी संग मुकाबला नहीं करूंगा।

करण आगे कहते हैं कि क्यूंकी मैं एक कलाकार हूं लेकिन तेजस्वी मास्टरशेफ हैं और मैं लाफ्टर शेफ।' बता दें करण ने अब्दु रोजिक को शो 'लाफ्टर शेफ' सीजन 2 में रिप्लेस कर दिया है। करण के आने पर भारती सिंह तो रो पड़ी थी। वहीं तेजस्वी प्रकाश इन दिनों 'सेलिब्रिटी मास्टरशेफ' में नजर आ रही हैं। आए दिन एंटेरटेन्मेंट गलियारों में तेजस्वी और करण की शादी की खबरें उड़ती रहती है।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article