Kapil Sharma get Warned from Lawrence Bishnoi Gang: बीती रात वीरवार को कपिल शर्मा के कैफे पर गोलीबारी हुई। कनाडा में कपिल शर्मा ( Kapil Sharma) के कैफे के बाहर जमकर गोलियां बरसाई गई। जिसके बाद पुलिस जांच में लग गई है कि ऐसा करने वाले लोग कौन है। दूसरी तरफ सोशल मीडिया पर एक पोस्ट वायरल हो रही है जिसमें बिश्नोई गैंग से जुड़े लोग गोल्डी ढिल्लों इस हमलें की जिम्मेवारी ले रहा है। पोस्ट में उसने साफ-साफ लिखा है कि हमने हमला करवाया है। साथ ही गोली चलाने की वजह भी बताई जिसे सुनकर किसी को भी गुस्सा आ जाएगा।
हमलें की ली जिम्मेवारी
सोशल मीडिया पर एक फ़ेसबुक पोस्ट सामने आई है जिसमें गोल्डी ढिल्लों कपिल शर्मा( Kapil Sharma) के कैफ़े पर हुए हमलों के पीछे गिरोह की भूमिका स्वीकार करते हुए और कॉमेडियन को कड़ी चेतावनी देते हुए दिखाई दे रहे हैं। पोस्ट पर एक नजर डालते हैं जिसमें लिखा हाई "जय श्री राम, सत्श्रीकाल, राम-राम सारे भाइयों को आज जो वाई कपिल शर्मा के कैप्स कैफे.. सरेआम फायरिंग हुई इसकी जिमेवारी, गोल्डी ढिल्लों, लॉरेंस बिश्नोई गैंग लेते हैं इसको हमने कॉल किया था इसको रिंग नहीं सुनाई दी तो कार्यवाही करनी पडी अब भी रिंग और सुनेगी तो अगली कारवाई जल्दी ही मुंबई करेगी"
इस पोस्ट में उनका कहना है कि हम लोगों ने कपिल शर्मा( Kapil Sharma) को फोन लगाया था लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया। अगर अगली बार भी नहीं उठाया तो सीधा हमला मुंबई में होगा। हालांकि पुलिस इस पोस्ट की सच्चाई की जांच कर रही है। इस धमकी के पीछे क्या सच है ये तो जांच में ही पता चलेगा। बताते चले कि गुरुवार सुबह कनाडा में कॉमेडियन और अभिनेता कपिल शर्मा( Kapil Sharma) के कैफ़े पर गोलीबारी हुई, जो एक महीने में इस तरह की दूसरी घटना है। ब्रिटिश कोलंबिया के सरे में स्थित कप्स कैफ़े के मालिक कॉमेडियन कपिल शर्मा और उनकी पत्नी गिन्नी चतरथ हैं। हमले का एक कथित वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है जिसमें कम से कम 25 गोलियों की आवाज़ सुनी गई है।
