टीवी मसाला

Jhanak में लीप के बाद फिर लगेगा लव ट्रायंगल का तड़का, ये तीन TV कलाकार हुए फाइनल?

Three TV Actors Finalize For Jhanak: स्टार प्लस का सीरियल 'झनक' में जल्द ही लीप आने वाला है जिसके चलते अब परदे पर नए चेहरे देखने को मिलेंगे। खबर आ रही है कि मेकर्स को अपने लीड रोल के लिए नए तीन टीवी कलाकार मिल गए हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में जानिए उनके नाम।

Image

Three TV Actors Finalize For Jhanak

Three TV Actors Finalize For Jhanak: टीवी दुनिया का घर-घर मशहूर सीरियल 'झनक' दिलों दिमाग पर राज कर रहा है। टीआरपी लिस्ट में पहले सीरियल टॉप पर रहता था lएकिन दिन पर दिन इसकी रेटिंग खराब होती गई। झनक और अनिरुद्ध की जोड़ी भी टीवी दुनिया की फेमस जोड़ियों में से एक बन गई है। जैसा कि सभी को पता है सीरियल 'झनक' में लीप आने वाला है जिसके लिए मेकर्स नई स्टार कास्ट की तलाश में इन दिनों मसरूफ़ हैं। खबर मिली है कि 'झनक' के लिए दो टीवी हसीनाएं और एक एक्टर को मेकर्स ने कन्फर्म कर लिया है।

हिबा नवाब, कृशाल आहूजा और चांदनी शर्मा लीप के बाद 'झनक' (Jhanak) को अलविदा कह देंगे। नए चेहरों के लिए मेकर्स ने कई टीवी स्टार्स को सीरियल का ऑफर भेजा। अब ई टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार जोहेब सिद्दीकी (Zohaib Siddiqui), रिया शर्मा (Riya Sharma) और एरिका फर्नांडिस (Erica Fernandes) को लीड चेहरों के लिए चुन लिया गया है। कहा ये भी जा रहा है एरिका जल्द ही अपना मॉक शूट देंगी तो रिया और जोहेब पहले से ही 'झनक' का हिस्सा बन चुके हैं। स्टार कास्ट से देख लोग अनुमान लगा रहे हैं कि लीप के बाद भी 'झनक' में लव ट्रायंगल ही देखने को मिलेगा।

अगर एरिका 'झनक' में नजर आती है तो उनका कई सालों बाद टीवी की दुनिया में कमबैक होगा। साल 2022 में ही एरिका ने भारत छोड़ दुबई में जाकर बस गईं थी। कुछ रंग प्यार के और कसौटी जिंदगी जैसे सीरियल में एरिका नजर आ चुकी हैं। एरिका के कमबैक की खबर सुन फैंस कफ उत्सुक हो गए हैं। हालांकि इन सभी खबरों पर मेकर्स और कलाकारों की तरफ से कोई औपचारिक बयान सामने नहीं आया है।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article