Arjit Taneja Not Going To Star In Jhanak Actor Shares Tweet Over It: टीवी के चर्चित सीरियल 'झनक' ने लोगों का मनोरंजन करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। हिबा नवाब और कृषाल आहूजा स्टारर 'झनक' साल 2023 में शुरू हुआ था। शुरुआत में तो सीरियल ने अच्छी टीआरपी बटोरी, लेकिन अब इसकी रेटिंग में काफी कमी आ चुकी है। 'झनक' को टीआरपी में वापिस पटरी पर लाने के लिए मेकर्स भी जद्दोजहद कर रहे हैं। जल्द ही सीरियल में 20 साल का लीप आने वाला है, जिसके बाद हिबा नवाब और कृषाल आहूजा शो का हिस्सा नहीं रहेंगे। वहीं नए कलाकारों की सीरियल में एंट्री होगी। अभी तक 'झनक' (Jhanak) के लिए कई कलाकारों के नाम सामने आ चुके हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मेकर्स ने अर्जित तनेजा (Arjit Taneja) और रिया शर्मा को लीड रोल के लिए चुना था। लेकिन अब इस मामले पर खुद अर्जित तनेजा ने चुप्पी तोड़ी है।
अर्जित तनेजा (Arjit Taneja) को लेकर खबर थी कि वह सीरियल में बतौर लीड नजर आएंगे। उनकी और मेकर्स की बातचीत भी चल रही है। लेकिन अब अर्जित तनेजा ने ट्वीट शेयर कर सारी अटकलों को साफ कर दिया है। अर्जित तनेजा ने अपने ट्वीट में लिखा, "दोस्तों, अभी तो मैं बिल्कुल भी कोई नया शो नहीं कर रहा हूं। पता नहीं ये आर्टिकल्स कहां से आ रहे हैं। आप लोगों को मेरा ढेर सारा प्यार।" अर्जित तनेजा ने अपने ट्वीट में 'झनक' का नाम तो नहीं लिया, लेकिन इससे साफ हो गया है कि वह किसी भी नए शो में नहीं आने वाले हैं।
बता दें कि अर्जित तनेजा (Arjit Taneja) से पहले भी कई टीवी स्टार्स ने 'झनक' (Jhanak) को ठेंगा दिखाया था। इस लिस्ट में शाइनी दोशी, ऐश्वर्या शर्मा और जैन इमाम जैसे स्टार्स शामिल हैं। वहीं अर्जित तनेजा के अलावा सीरियल के लिए जोहैब सिद्दीकी का नाम भी सामने आया था।
