टीवी मसाला

Jhalak Dikkhla Jaa 11 की ट्रॉफी हुई Manisha Rani के नाम, वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट होकर रच दिया इतिहास!

Manisha Rani Lift Jhalak Dikhhla Jaa 11 Trophy: बिहार से आकर मुंबई पर छाने वाली मनीषा रानी ने 'झलक दिखला जा 11' में भी इतिहास रच दिया है। वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट होकर मनीषा रानी ने न केवल सबका दिल जीता, बल्कि अपनी कड़ी मेहनत और लगन से ट्रॉफी भी अपने नाम की।

Image

'झलक दिखला जा 11' में मनीषा रानी ने दर्ज की जीत

Manisha Rani Lift Jhalak Dikhhla Jaa 11 Trophy: बिहार की क्वीन कही जाने वाली मनीषा रानी ने 'बिग बॉस ओटीटी 2' के बाद अब 'झलक दिखला जा 11' में भी झंडे गाड़ दिये हैं। 'बिग बॉस ओटीटी 2' में भले ही वह केवल टॉप 3 तक पहुंचीं थीं, लेकिन 'झलक दिखला जा 11' (Jhalak Dikhhla Jaa 11) में उन्होंने अपनी कड़ी मेहनत और लगन के बलकर ट्रॉफी भी अपने नाम कर ली है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अद्रिजा सिन्हा, शोएब इब्राहिम और मनीषा रानी टॉप 3 तक पहुंचे थे। लेकिन डांस की इस जंग में मनीषा रानी (Manisha Rani) ने सबको मात देते हुए ट्रॉफी अपने नाम की है।

एंटरटेनमेंट गलियारों में मौजूद खबरों के मुताबिक, 'झलक दिखला जा 11' (Jhalak Dikhhla Jaa 11) का फिनाले मुंबई के ही स्टूडियो में शूट हुआ। जहां कई बॉलीवुड सितारों ने भी शिरकत की। सारा अली खान, विजय वर्मा और हुमा कुरैशी ने फिनाले की रौनक बढ़ाने के लिए शिरकत की। वहीं टॉप 3 में पहुंचे अद्रिजा सिन्हा और शोएब इब्राहिम को मात देते हुए मनीषा रानी (Manisha Rani) ने 'झलक दिखला जा 11' की ट्रॉफी अपने नाम की। खास बात तो यह है कि वह शो में एक वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट के तौर पर गई थीं। इसके बाद भी उन्होंने जीत अपने नाम करते हुए इतिहास रच दिया है।

बता दें कि मनीषा रानी (Manisha Rani) ने 'झलक दिखला जा 11' (Jhalak Dikhhla Jaa 11) सीजन के बीच में ही एंट्री मारी थी। उन्हें अपने डांस के लिए ही नहीं, बल्कि चुलबुले अंदाज के लिए भी खूब पसंद किया जाता था। यहां तक कि जजेस अरशद वारसी, मलाइका अरोड़ा और फराह खान भी मनीषा रानी की तारीफें करते नहीं थकते थे। मनीषा रानी की जीत से फैंस की खुशी सातवें आसमान पर है।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article