किराये का मकान भले ही कितना भी खूबसूरत होता है, लेकिन वह रहता किराये का ही है और अपना घर होने का एहसास ही अलग होता है। लेकिन हमारे टीवी के कई सितारे ऐसे हैं जो कड़ी मेहनत करके भी मुंबई जैसे शहर में अपना आशियाना नहीं बना पाए हैं। उन्हें सिर छुपाने के लिए किराए पर भटकना पड़ रहा है। इस लिस्ट में प्रियंका चाहर चौधरी से लेकर रुबीना दिलैक तक का नाम शामिल है। तो चलिए एक नजर डालते हैं उन टीवी सितारों पर, जिनका मुंबई में अपना घर खरीदना अभी भी एक सपना है।
प्रियंका चाहर चौधरी मुंबई में कई दिनों से रह रही हैं। लेकिन आज तक एक्ट्रेस अपना घर नहीं खरीद पाई हैं। बता दें कि वह जल्द ही वेबसीरीज में नजर आने वाली हैं।
रुबीना दिलैक और अभिनव शुक्ला भी मुंबई में सालों से रह रहे हैं। लेकिन आज तक वे अपना घर नहीं बना पाए और किराये पर ही जीवन गुजार रहे हैं।
ईशा मालवीय इन दिनों मुंबई में हैं। अपना घर न होने के कारण ईशा मालवीय को न केवल किराये पर बल्कि होटल्स के भी चक्कर काटने पड़ रहे हैं।
अंजुम फकीह को टीवी इंडस्ट्री में काम करते हुए काफी वक्त हो गया है। लेकिन वह भी किराए पर रहने के लिए मजबूर हैं। अंजुम फकीह ने बताया था कि उनके एक्टर होने के कारण उन्हें किराये पर भी घर नहीं मिल पाता।
अंकित गुप्ता टीवी में अच्छा खास काम कर रहे हैं। लेकिन वह भी अभी तक अपना घर नहीं बना पाए हैं। बता दें कि अंकित गुप्ता को पिछले दो शोज के कारण चंडीगढ़ में रहना पड़ रहा था।
चारू असोपा भी लाखों कमाने के बाद भी मुंबई में अपना आशियाना नहीं बना पाई हैं। यहां तक कि मुंबई में चारू को किराये का घर मिलने में भी बहुत मुश्किल हुई थी।
आयशा सिंह यूं तो आगरा की रहने वाली हैं, लेकिन मुंबई में उन्हें काम करते हुए सालों हो गए। वह भी अभी तक इस महानगर में अपना घर नहीं खरीद पाई हैं।
अभिषेक कुमार को भी मुंबई में किराये पर ही भटकना पड़ रहा है। बता दें कि इन दिनों अभिषेक कुमार खूब सुर्खियों में हैं। बिग बॉस 17 का रनरअप बनने के बाद अभिषेक और मन्नारा का गाना भी रिलीज हुआ था।
समर्थ जुरेल असल जिंदगी में इंदौर के रहने वाले हैं। पिछले शो के कारण उन्हें चंडीगढ़ रहना पड़ रहा था। मुंबई में उनके पास अपनी कार तो है, लेकिन उन्हें अपना आशियाना अभी तक नहीं नसीब हुआ है।