टीवी मसाला

जमाई राजा फेम एक्ट्रेस अचिंत कौर हुईं बेरोजगार, वीडियो शेयर कर लगाई लोगों से काम देने की गुहार

Achint Kaur Ask For Work: जी टीवी का जाना-माना सीरियल 'जमाई राजा' (Jamai Raja) फ़ेम एक्ट्रेस अचिंत कौर एक बार फिर सुर्खियों में आ गई हैं। एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर लोगों से काम देने की गुहार लगाई है। अचिंत ने बेफिक्र होकर इस वीडियो को लोगों के सामने रखा।

Image

Jamai Raja Fame Achint Kaur Request For Projects

Achint Kaur Ask For Work: टीवी एक्ट्रेस अचिंत कौर ने अपनी शानदार एक्टिंग से लाइमलाइट ही नहीं बल्कि लोगों का दिल भी लूटा। जमाई राजा, साया, क्यूंकी सास भी कभी बहु थी, कहानी घर घर की जैसे सीरियल में अचिंत नजर आ चुकी है। एक्ट्रेस की गिनती टीवी दुनिया की बड़ी विलेन की लिस्ट में होती है। काफी समय से एक्ट्रेस छोटे पर्दे से गायब चल रही थी। इस बीच सोशल मीडिया पर अचिंत ने एक वीडियो जारी किया है जो हर जगह जमकर वायरल हो रहा है। अचिंत कौर ने सरेआम लोगों से काम की गुहार लगाई है।

टीवी एक्ट्रेस अचिंत कौर (Achint Kaur) ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर करते हुए कहा 'नमस्कार, आशा है आप सभी लोग अच्छे होंगे। ये एक वीडियो नहीं बल्कि दिल से निकला एक नोट है। मैं एक एक्ट्रेस होने के साथ-साथ वॉयस ओवर आर्टिस्ट भी हूं जिसके पास कई सालों का अनुभव है। मैं देश के साथ-साथ विदेश में भी अच्छे काम की तलाश में हूं। चाहे वो फिल्म, शॉर्ट डॉक्युमेंट्री, वेब सीरीज या फिर सोशल मीडिया का कोलैबोरेशन मैं सब कुछ करने को तैयार हूँ। अगर आप या कोई और जिसे आप जानते हो जो कास्टिंग कर रहा है कृपया मुझे जरूर बताएं।'

अचिंत कौर का ये वीडियो देख जहां एक तरफ फैंस शॉक हो गए तो दूसरी तरफ टीवी के कई सेलेब्स उनके समर्थ में खड़े हुए। एक्ट्रेस ने वीडियो पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा 'एक कलाकार का जीवन उतार-चढ़ाव से भरा होता है। मैं आगे आने वाली चीजों के लिए तैयार हूं। अगर मेरा काम आपकी सोच से मेल खाता है, तो मैं कोलैब करना पसंद करूंगी।' सचिंत कौर आखरी बार 'जमाई राजा 2.0' में नजर आई थी जिसमें निया शर्मा और रवि दुबे साथ दिखाई दिए।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article