Pawandeep Rajan meet an Accident: टीवी शो इंडियन आइडल 12( Indian Idol 12) के विजेता पवनदीप राजन ( Pawandeep Rajan) का आज सुबह भयंकर एक्सीडेंट हो गया। सुबह 3:40 पर उनकी गाड़ी का एक्सीडेंट हुआ है। जिसमें पवनदीप राजन बुरी तरह से घायल हो गए। उन्हें गंभीर चोट आई है। सोशल मीडिया पर सामने आई तस्वीरें और वीडियो में पवनदीप लहूलुहान नजर आ रहे हैं। उन्हें इस हालत में देखकर फैंस परेशान नजर आ रहे हैं। पवनदीप राजन के फैंस उनके लिए जल्द से जल्द ठिक होने की दुआ कर रहे हैं। आइए बताते हैं कैसे हुआ ये एक्सीडेंट
पवनदीप राजन के एक्सीडेंट से जुड़ी खबर सामने आ गई है। बताया जा रहा है कि वह सुबह-सुबह 3 बजे नेशनल हाईवे 9 गजरौला थाना क्षेत्र के पास से जा रहे थे, जहां उनकी गाड़ी की टक्कर ट्रक के साथ हो गई। पवनदीप की गाड़ी सड़क पर खड़े ट्रक से जा टकराई और गाड़ी में तीन लोग मौजूद थे जो बुरी तरह से घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है और इनका इलाज चल रहा है। सिंगर पवनदीप की हालत बहुत खराब बताई जा रही है उन्हें नोएडा रेफ़र किया गया है। वह दिल्ली में एक प्रोग्राम के लिए आ रहे थे। नींद की झपकी के कारण गाड़ी का संतुलन बिगड़ गया और एक्सीडेंट हुआ, हादसे की जांच चल रही है।

pawandeep rajan car accident
सोशल मीडिया पर सामने आई वीडियो फोटोज में उनके एक हाथ और पाँव में चोट लगी है। वह अस्पताल के बेड पर लेटे नजर आ रहे हैं और उनके आस-पास डॉक्टर्स की टीम है। बता दें कि पवनदीप उतराखंड के चंपावत के रहने वाले हैं, इंडियन आइडल 12 जीतने से पहले उन्होंने द वॉयस ऑफ इंडिया जीत चुके हैं। पवनदीप की इंडिया में अच्छी खासी फैन फॉलोविंग हैं। उनकी आवाज को फैंस बहुत पसंद करते हैं। जैसे ही पवनदीप के एक्सीडेंट की वीडियो सामने आई फैंस को उनकी चिंता सताने लगी है।
