Imlie Star Sai Ketan Rao To Quit Show: टीवी के चर्चित शो 'इमली' ने अपने ट्विस्ट और टर्न्स से लोगों के दिलों में तो जगह बनाई ही, साथ ही टीआरपी लिस्ट में भी हमेशा टॉप 5 पर ही रहा। शो में अभी तीसरी पीढ़ी चल रही है, जिसमें सई केतन राव (Sai Ketan Rao) और अद्रिजा रॉय बतौर अगस्त्य और इमली (Imlie) लोगों का खूब दिल जीत रहे हैं। जहां सेकंड जनरेशन के दौरान इमली की टीआरपी गिर गई थी तो वहीं तीसरी पीढ़ी ने उसे दोबारा संभाल लिया है। लेकिन हाल ही में 'इमली' को लेकर चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है। इमली को लेकर कहा जा रहा है कि लीड रोल निभाने वाले सई केतन राव इसे जल्द ही अलविदा कह सकते हैं।
दरअसल, इमली (Imlie) का एक प्रोमो वीडियो सामने आया, जिसमें अगस्त्य को मरा हुआ दिखाया गया। वीडियो में अगस्त्य की मौत का जिम्मेदार दादी इमली को ठहराती हुई नजर आईं। वहीं अगस्त्य को चिता पर देख इमली भी फूट-फूटकर रोती दिखाई दी। इस प्रोमो वीडियो के बाद से ही लोगों ने ये अटकलें लगानी शुरू कर दीं कि अगस्त्य यानी सई केतन राव का चैप्टर 'इमली' से हमेशा के लिए खत्म होने जा रहा है। हालांकि दर्शकों ने डिमांड भी की कि वे शो में अगस्त्य की मौत बिल्कुल भी नहीं देखना चाहते हैं।
हालांकि इमली (Imlie) को अलविदा कहने की बात पर अभी तक सई केतन राव (Sai Ketan Rao) या शो की ओर से कोई आधिकारिक टिप्पणी नहीं की गई है। बता दें कि 'इमली' में सई केतन राव और अद्रिजा रॉय की केमिस्ट्री लोगों को खूब पसंद आती है।
