टीवी मसाला

बिग बॉस के बाद Khatron Ke Khiladi 14 में नजर आएंगी Mannara Chopra, एक्ट्रेस ने खुद दिया हिंट!

Mannara Chopra On Khatron Ke Khiladi: बिग बॉस 17 में नजर आ चुकी मन्नारा चोपड़ा ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान खतरों के खिलाडी 14 में हिस्सा लेने को लेकर बात की है। टाइम्स नाउ नवभारत की इस खास रिपोर्ट में जानिए क्या एक्ट्रेस शो में नजर आएंगी या नहीं।

Image

Mannara Chopra On Khatron Ke Khiladi:

Mannara Chopra On Khatron Ke Khiladi: बॉलीवुड से लेकर साउथ इंडस्ट्री की मशहूर एक्ट्रेस मन्नारा चोपड़ा इन दिनों काफी सुर्खियों में हैं। एक्ट्रेस ने सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस 17 से सभी का दिल छू लिया है। उन्हें इस शो से शोहरत के साथ-साथ काफी प्यार भी मिला, साथ ही एक अलग पहचान मिली। कुछ समय से खबर आ रही थी की एक्ट्रेस खतरों के खिलाडी में नजर आ सकती हैं, लेकिन अब खुद इस पर मन्नारा न जवाब दिया है। टाइम्स नाउ नवभारत की इस खास रिपोर्ट में जानिए आखिर मन्नारा इस शो में नजर आएंगी या नहीं।

सलमान खान के शो बिग बॉस 17 (Bigg Boss 17) से घर-घर मशहूर हुई मन्नारा चोपड़ा (Mannara Chopra) इन दिनों मिल रहे प्यार को काफी एन्जॉय कर रही हैं। ऐसे में खबर आ रही थी एक्ट्रेस रोहित शेट्टी के शो खतरों के खिलाडी सीजन 14 (Khatron Ke Khiladi 14) में भाग ले सकती हैं। अब खुद एक्ट्रेस से जब एक इंटरव्यू के दौरान इस पर सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा की उन्होंने कहा कि वह इस पर कोई बात नहीं कर सकतीं। लेकिन कलर्स, एंडेमोल और वायाकॉम 18 परिवार की तरह हैं इसलिए, अगर वे बुलाएंगे तो जरूर मुझे जाना होगा।

मन्नारा चोपड़ा आगे कहती हैं कि अभी तक मैंने इसके बारे में नहीं सोचा है, क्योंकि मुझे इसका फोबिया है लेकिन मैं इसके बारे में सोचूंगी। इसी के साथकंटेस्टेंट फिनाले में तीसरे नंबर पर आउट हो गई थी। जानकारी के लिए बता दें इन दिनों मन्नारा अभिषेक कुमार संग अपने अपकमिंग सॉन्ग की शूटिंग कर रही हैं। इस प्रोजेक्ट की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। कहा जा रहा है की दोनों एक लव सांग कर कर रहे हैं, जिसमें केमिस्ट्री देखने को मिल सकती है।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article