टीवी मसाला

Housefull 5 का ट्रेलर देख रुपाली गांगुली ने दिया ऐसा रिएक्शन, अक्षय कुमार की एक्टिंग देख कही दिल की बात

Anupamaa Actress Rupali Ganguly Gives Epic Reaction On Housefull 5 Trailer: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर अक्षय कुमार 'हाउसफुल 5' के साथ बड़े पर्दे पर तूफान मचाने के लिए तैयार हैं। उनकी फिल्म का ट्रेलर देख रुपाली गांगुली ने भी रिएक्शन दिया है। हाउसफुल 5 को लेकर उनका ट्वीट देखते ही देखते वायरल हो गया।

Image

'हाउसफुल 5' के ट्रेलर पर रुपाली गांगुली ने दिया ऐसा रिएक्शन

Anupamaa Actress Rupali Ganguly Gives Epic Reaction On Housefull 5 Trailer: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर अक्षय कुमार अपनी धमाकेदार फिल्म 'हाउसफुल 5' के साथ बड़े पर्दे पर तूफान मचाने के लिए तैयार हैं। अक्षय कुमार के साथ-साथ फिल्म में अभिषेक बच्चन, रितेश देशमुख, फरदीन खान, सोनम बाजवा, डीनो मोरेया, जैकलीन फर्नांडिस और नरगिस फाखरी जैसे स्टार्स मुख्य भूमिका अदा करते दिखाई देंगे। हाल ही में 'हाउसफुल 5' का ट्रेलर भी रिलीज हुआ है, जिसने फैंस की एक्साइटेड को सातवें आसमान पर पहुंचा दिया है। वहीं अब 'हाउसफुल 5' (Housefull 5) को लेकर 'अनुपमा' एक्ट्रेस रुपाली गांगुली (Rupali Ganguly) का भी एक ट्वीट तेजी से वायरल हो रहा है। इस ट्वीट में रुपाली गांगुली ने 'हाउसफुल 5' के ट्रेलर और अक्षय कुमार के अवतार पर कमेंट किया।

अक्षय कुमार की 'हाउसफुल 5' (Housefull 5) के ट्रेलर को देख रुपाली गांगुली (Rupali Ganguly) ने लिखा, "अभी-अभी 'हाउसफुल 5' का ट्रेलर देखा। मेरे भाई अक्षय कुमार को लोगों को हंसाते हुए देखने से बेहतर कुछ भी नहीं हो सकता है। हम उन्हें इस अवतार में देखने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। उन्हें और उनकी पूरी 'हाउसफुल 5' की टीम को ढेर सारी शुभकामनाएं।" अक्षय कुमार को लेकर किया गया रुपाली गांगुली का ये ट्वीट खूब वायरल हो रहा है। वहीं अब इसपर सोशल मीडिया यूजर्स भी रिएक्शन दे रहे हैं।

रुपाली गांगुली (Rupali Ganguly) के ट्वीट पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा, "मुझे लगता है कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा परफॉर्म करेगी। उम्मीद करता हूं कि स्क्रिप्ट अच्छी होगी।" लेकिन दूसरे यूजर ने ट्वीट पर तंज कसते हुए लिखा, "ये देखकर हैरानी हो रही है कि जो एक्ट्रेस इंडिया के सबसे खास और वक्त से आगे रहने वाले शो 'साराभाई' का हिस्सा थी उसे 'हाउसफुल 5' का ट्रेलर एक अच्छी कॉमेडी लग रहा है। ट्रेलर और कुछ नहीं बल्कि एक टॉर्चर है।"

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article