Shivam Khajuria Talks About Anupamaa: रूपाली गांगुली और अद्रिजा रॉय स्टारर सीरियल 'अनुपमा' इन दिनों अपने ट्विस्ट और टर्न्स के चलते सुर्खियों में बना हुआ है। कहानी में अब तक कई बदलाव हो चुके हैं जिसके चलते शो ने जमकर टीआरपी बटोरी। मेकर्स की मेहनत के बाद सीरियल टीआरपी लिस्ट में पहले नंबर पर विराजमान है। इसी के साथ सीरियल में लीप के बाद शिवम खजूरिया ने प्रेम बन एंट्री ली थी। अब कहानी में जल्द ही लीप आने वाला है जिसके चलते कहा जा रहा है कि एक्टर का किरदार अब ज्यादा महत्व नहीं होगा। टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में पढ़िए पूरी खबर।
राजन शाही के सीरियल 'अनुपमा' (Anupama) में जल्द ही लीप आएगा और कहानी अहमदाबाद नहीं बल्कि मुंबई शहर से शुरू होगी। अनुपमा बेटी, दामाद और परिवार को छोड़कर मुंबई में संघर्ष करेगी। सीरियल के नए पोस्टर से साफ हो गया है कि कहानी पूरी तरफ अनुपमा की जिंदगी के इर्द गिर्द घूमने वाली है। ऐसे में शिवम खजूरिया (Shivam Khajuria) ने अपने किरदार प्रेम का अब कहानी में महत्वपूर्ण ना होने वाली खबर पर जवाब दिया। इंडिया फोरम से बातचीत करते हुए शिवम ने कहा कि उन्हे लीप और आगे आने वाली कहानी के बारें में कोई जानकारी नहीं है। मेकर्स ने उन्हे बदलाव को लेकर भी कोई जानकारी नहीं दी है।
ऐसे में शिवम ने इस सवाल पर कुछ भी कहने से साफ मना कर दिया। इस शो में वनराज और काव्या को भी एक समय पर साइड रोल बनाकर छोड़ दिया गया था। कहानी जैसे-जैसे आगे बढ़ती गई किरदारों की महत्वपूर्णता भी चेंज हुई। इसी के साथ लीप से पहले आर्यन की ड्रग ओवरडोज से मौत हो जाएगी जिसका सारा इल्जाम अनुपमा पर डाल दिया जाएगा।
