टीवी मसाला

ब्रेस्ट कैंसर के बीच दुल्हन बनने को तैयार हैं Hina Khan, लाल जोड़ा पहन रैंप वॉक पर लगाई आग

Hina Khan Ramp Walk Video: टीवी एक्ट्रेस हिना खान इन दिनों अपनी बीमारे ब्रेस्ट कैंसर से जंग लड़ रही हैं। इस बीच एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर अपनी ईवेंट की कुक तस्वीरें शेयर की जिसमें वह लाल जोड़ा पहन बेहद खूबसूरत दुल्हनिया लग रही हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में देखिए तस्वीरें।

Image

Hina Khan Ramp Walk Amid Battling With Breast Cancer

Hina Khan Ramp Walk Video: टीवी एक्ट्रेस हिना खान अक्सर अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। जैसा की सभी को यह मालूम है की हिना को थर्ड स्टेज ब्रेस्ट कैंसर की बीमारी है जिसका वह ट्रीटमेंट ले रही हैं। सिर्फ यही नहीं हिना अपनी इस बीमारी के बीच भी काम कर ही हैं और जो एक कलाकार का जज्बा दिखाता है। सोशल मीडिया पर हाल ही में हिना ने अपने अपकमिंग ईवेंट की तस्वीरें शेयर की हैं जिसमें लाल जोड़ा पहन एक्ट्रेस नई नवेली दुल्हन लग रही हैं, इस रिपोर्ट में देखें तस्वीरें।

सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है फ़ेम एक्ट्रेस हिना खान (Hina Khan) इन दिनों अपनों ब्रेस्ट कैंसर बीमारी के चलते सुर्खियों में बनी हुई है। फैंस के साथ -साथ टीवी के सेलेब्स भी एक्ट्रेस के जल्द से जल्द ठीक होने की दुआ मांग रहे हैं। इस बीच हिना ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर किया है जिसमें उन्होंने दुल्हन वाला लाल जोड़ा पहना हुआ है। बहुत सारे जेवर और शृंगार कर एक्ट्रेस एक नई नवेली दुल्हन लग रही हैं। बात दें यह हिना खान का यह लुक फैशन वीक के लिए है जिसके लिए उन्होंने रैंप वॉक की थी।

एक्ट्रेस को रैंप पर देख फैंस और वहां बैठे दर्शकों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। टीवी सेलेब्स जैसे रीम शेख, सुरभि ज्योति, मोनालिसा और शरेणु पारिख जैसे सेलेब्स ने हिना पर प्यार लुटाया। लोग हिना को ब्रेस्ट कैंसर की बीमारी के बीच काम करता देख काफी खुश हैं। हिना खान रैंप वाक वाला वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह वायरल हो रहा है। जानकारी के लिए बात दें हिना की अब तक 5 कीमोथेरपी हो चुकी है और तीन बाकी है।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article