टीवी मसाला

Hina Khan जल्द बनने वाली हैं मां, क्या इसलिए रॉकी जायसवाल संग रचाई थी झटपट शादी?

Hina Khan Pregnancy Rumours: इसी 4 जून को हिना खान ने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड रॉकी जायसवाल संग कोर्ट मैरिज की थी। हाल ही में कपल को शो के सेट पर स्पॉट किया और इस दौरान लोगों की नजर हिना खान के पेट पर पड़ी जिसे देख अनुमान लगाया जा रहा है कि वो प्रेग्नेंट हैं?

Image

hina khan

Hina Khan Pregnancy Rumours: टीवी एक्ट्रेस हिना खान अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने 4 जून को रॉकी जायसवाल संग कोर्ट मैरिज की। कपल ने सभी से चोरी छुपकर बिना भनक लगे ही शादी की। काफी लंबे समय से एक दूजे को डेट करने के बाद हिना और रॉकी सात जन्मों के लिए एक हुए। इस बीच हिना की प्रेग्नेंसी को लेकर रुमर्स उड़ रहे हैं। लोग अनुमान लगा रहे हैं कि हिना प्रेग्नेंट हैं जिसके चलते उन्होंने रॉकी जायसवाल संग झट मंगनी पट ब्याह किया। टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में पढ़िए पूरी खबर।

बीते दिन हिना खान (Hina Khan) और रॉकी जायसवाल (Rocky Jaiswal) अपने अपकमिंग शो 'पति पत्नी और पंगा' के सेट पर स्पॉट हुआ। पैपराजी को पोज देते हुए लोगों ने हिना के आगे निकले पेट को नोटिक किया। लोगों ने अंदाजा लगाया कि ये हिना का बेबी बंप है, ऐसे में एक्ट्रेस की प्रेग्नेंसी की चर्चा अब हर जगह हो रही हैं। सोशल मीडिया पर सभी का मानना है कि हिना प्रेग्नेंट है और शादी के 10 दिन बाद ही उनका बेबी बंप नजर आ रहा है। सिर्फ यही नहीं लोगों ने ये तक कह डाला कि 'हिना शादी से पहले प्रेग्नेंट हो गईं थी जिसके लिए उन्होंने रॉकी जायसवाल से जल्दी शादी की।'

हालांकि कुछ यूजर्स का मानना है कि हिना खान का पेट कैंसर की दवाइयाँ खाने के चलते सूज गया है। अब प्रेग्नेंसी रुमर्स की सच्चाई तो हिना ही बता सकती हैं। बता दें हिना खान ने हाल ही में थर्ड स्टेज ब्रेस्ट कैंसर को हराया। इस दौरा रॉकी उनके साथ चट्टान बन हमेशा खड़े रहे। नव विवाहित जोड़ा हिना और रॉकी को शादी के लिए बधाई दे रहे हैं।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article