Hina Khan Cryptic Post About To Never Marry Gets Viral: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस हिना खान ने अपनी एक्टिंग से इंडस्ट्री में खूब पहचान बनाई है। हिना खान का अंदाज दर्शकों को भी पसंद आता है। साल 2009 से लोगों के दिलों-दिमाग पर छाने वाली हिना खान आज भी सबकी चहेती हैं। लेकिन इन दिनों एक्ट्रेस पर लगातार मुसीबतें ही आ रही हैं। हिना खान (Hina Khan) को ब्रेस्ट कैंसर हो गया था और इस बात की जानकारी खुद हिना खान ने दी थी। वहीं कीमोथेरैपी के कारण हिना खान को म्यूकोसाइटिस की भी परेशानी हो गई है। लेकिन इन सबसे इतर हिना खान ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक स्टेटस लगाया, जिसे देखकर लग रहा है कि एक्ट्रेस का दिल भी टूट गया है।
हिना खान (Hina Khan) का स्टेटस देखकर अनुमान लगाया जा रहा है कि उनका शादी पर से विश्वास उठ चुका है। हिना खान ने एक महिला का वीडियो अपने इंस्टाग्राम एकाउंट की स्टोरी पर लगाया था। इस वीडियो में महिला से पूछा गया कि आप अपने यंग वर्जन को क्या सलाह देना चाहेंगी। इसपर उस महिला ने कहा, "कभी शादी मत करना।" हिना खान का ये स्टेटस देख फैंस भी हैरान रह गए कि अचानक ने उन्होंने ऐसा स्टेटस क्यों लगाया है।

hina khan (36)
बता दें कि ये पहली बार नहीं है जब हिना खान (Hina Khan) ने कुछ ऐसा सोशल मीडिया पर पोस्ट किया हो। इससे पहले भी उन्होंने इंस्टाग्राम पर स्टोरी लगाई थी, जिसमें लिखा था, "ये सच है कि जब आप लोगों को कुछ ज्यादा ही प्यार दिखा दो तो वो आपसे बोर होना शुरू हो जाते हैं।" हिना खान का ये स्टेटस देख लोगों ने अटकलें लगानी शुरू कर दीं कि उनके और रॉकी जैसवाल के बीच दरार आ गई है। हालांकि वे अभी भी सोशल मीडिया पर एक-दूजे को फॉलो करते हैं।
