टीवी मसाला

5 स्टार होटल या बैंकेट नहीं इस सिंपल जगह Hina Khan-Rocky Jaiswal ने की शादी, बचा लिया करोड़ों रुपये का खर्च

Hina Khan And Rocky Jaiswal Gets Married At This Simple Place: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस हिना खान और रॉकी जायसवाल ने बीते 4 जून को शादी रचाई। उन्होंने शादी की तस्वीरें साझा कर फैंस को इस बात की खुशखबरी दी। हिना खान और रॉकी जायसवाल ने शादी के लिए कोई स्पेशल वेन्यू तक नहीं चुना था।

Image

हिना खान और रॉकी जायसवाल ने इस जगह रचाई शादी

Hina Khan And Rocky Jaiswal Gets Married At This Simple Place: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस हिना खान और रॉकी जायसवाल शादी के बंधन में बंध चुके हैं। हिना खान और रॉकी जायसवाल ने बीते 4 जून को परिवार और खास दोस्तों की मौजूदगी में शादी रचाई। उन्होंने तमाम रीति-रिवाजों को किनारे करते हुए कोर्ट मैरिज की और फोटोज शेयर कर फैंस को अपनी शादी की खुशखबरी दी। हिना खान (Hina Khan) और रॉकी जायसवाल (Rocky Jaiswal) की गुपचुप हुई शादी ने फैंस के साथ-साथ टीवी स्टार्स को भी हैरान कर दिया। हालांकि इस स्पेशल मुमेंट के लिए दोनों को ढेर सारी बधाइयां मिल रही हैं। लेकिन बता दें कि हिना खान और रॉकी जायसवाल ने अपनी शादी के लिए कोई खास वेन्यू तय नहीं किया था।

हिना खान (Hina Khan) और रॉकी जायसवाल (Rocky Jaiswal) ने अपनी शादी में कोई ताम-झाम नहीं किया। उन्होंने बेहद कम लोगों की मौजूदगी में जन्मों-जन्म के लिए एक-दूजे का हाथ थामा। इतना ही नहीं, हिना खान और रॉकी जायसवाल ने अपनी शादी के लिए कोई बैंकेट हॉल या फिर 5 स्टार होटल तक बुक नहीं किया था। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो दोनों ने रॉकी जायसवाल के घर की छत पर शादी रचाई। बता दें कि हिना खान और रॉकी जायसवाल की शादी का कोई खास फंक्शन भी नहीं हुआ। कपल ने हल्दी और संगीत जैसी रस्मों को त्यागते हुए सीधा शादी की ओर अपना रुख किया।

13 साल से साथ हैं हिना खान और रॉकी जायसवाल

हिना खान (Hina Khan) और रॉकी जायसवाल (Rocky Jaiswal) करीब 13 साल से एक-दूजे के साथ हैं। दोनों की मुलाकात 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के सेट पर हुई थी। लेकिन उनके रिश्ते की शुरुआत दोस्ती से हुई, जो धीरे-धीरे प्यार में बदल गई। हिना खान की मुश्किल घड़ी में भी रॉकी जायसवाल ने उनका खूब साथ दिया था।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article