Himanshi Khuarana and Asim Riaz: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान के फेमस रिएलिटी शो 'बिग बॉस 13' से असीम रियाज (Asim Riaz) को खूब लोकप्रियता मिली थी। इस सीजन में पंजाबी की ऐश्वर्या उर्फ हिमांशी खुराना (Himanshi Khurana) ने भी हिस्सा लिया था। इस शो पर भी दोनों की नजदीकियां बढ़ी थीं। असीम रियाज ने हिमांशी खुराना ने खुलेआम अपने प्यार इजहार किया था। शो खत्म होने के बाद दोनों को कई बार एक साथ देखा गया है। हाल ही में असीम रियाज ने हिमांशी खुराना के साथ हाथों में हाथ डाले एक पिक शेयर की है। इस फोटो को देखने के बाद दोनों के फैन्स बेहद खुश हैं।
'बिग बॉस 13' फेम असीम रियाज और हिमांशी खुराना इस समय थाईलैंड में एक-साथ हॉलिडे एन्जॉय कर रहे हैं। दोनों ने इस ट्रिप से कई पिक्स इंटरनेट पर शेयर की हैं। असीम और हिमांशी की हाथों में हाथ वाली पिक ने लोगों का ध्यान आकर्षित कर लिया है। हिमांशी खुराना ने भी असीम रियाज की इन पिक्स पर रिएक्शन देते हुए लिखा, '#BFF #BFFR'
'बिग बॉस 13' से बाहर आने के बाद हिमांशी खुराना और असीम रियाज (Asim Riaz) को म्यूजिक वीडियो में देखा गया था। कुछ समय पहले दोनों के ब्रेकअप की खबरें भी सामने आई हैं। इन खबरों ने फैन्स को निराश कर दिया था। हालांकि थाईलैंड ट्रिप पर हिमांशी खुराना और असीम रियाज को फिर से एक साथ देखकर फैन्स बेहद खुश हैं। इतना ही इस कपल के फैन्स दोनों को शादी करते हुए देखने के लिए भी बेताब हैं।
