टीवी मसाला

Exclusive: लीप के बाद 'झनक' को अलविदा नहीं कहेंगी हिबा नवाब? कहा 'बहुत मेहनत करेंगे...'

Hiba Nawab Talks About Jhanak Leap: स्टार प्लस का सीरियल 'झनक' में 20 साल का लीप आने वाला है। हाल ही में सीरियल की लीड एक्ट्रेस हिबा नवाब ने टेली टॉक/जूम टीवी से एक्सक्लूसिव बातचीत कर लीप की खबरों को कन्फर्म भी किया और एग्जिट को लेकर भी बातचीत की।

Image

Hiba Nawan Jhanak

Hiba Nawab Talks About Jhanak Leap: टीवी दुनिया का चर्चित सीरियल 'झनक' इन दिनों लीप वाली खबर की वजह से हर जगह सुर्खियों में बना हुआ है। फैंस को सीरियल के 20 साल लीप को देखने का इंतजार है। ऐसे में मेकर्स कहानी के साथ-साथ नए कलाकारों को लेकर छोटे पर्दे पर वापसी करेंगे। खबर है कि लीप की वजह से हिबा नवाब और कृशाल आहूजा को शो से बाहर का रास्ता दिखाया गया। दोनों कलाकारों को रिप्लेस करने के लिए मेकर्स एक्टर्स की तलाश में जुटे हुए हैं। इस बीच हिबा नवाब ने टेली टॉक से एक्सक्लूसिव बातचीत के लीप और शो से जुड़े बड़े खुलासे किये।

हिबा नवाब (Hiba Nawab) कहती हैं 'सीरियल 'झनक' (Jhanak) के मेकर्स ने हमें 20 से 25 दिन पहले ही लीप के बारें में जानकारी दे दी थी। मैं शो में 50 साल की औरत का किरदार नहीं निभाना चाहती। हाँ लीप आ रहा है। मैं बस इतना कहूँगी कि ये नहीं कि मैं शो छोड़ रही हूँ लेकिन अब 'झनक' में नए टीवी कलाकार आएंगे। करीब डेढ़ साल तक मैंने शो को अपना सबकुछ दिया। इसलिए मैं चाहती हूँ कि लोग झनक को प्यार देते रहे और नई स्टार कास्ट को पसंद करें। मुझे पूरा विश्वास है नए कलाकार इस शो को आगे तक लेकर जाएंगे।

लीप के बाद कि कहानी का स्पॉइलर देते हुए हिबा ने कहा कि झनक ही बेटी आगे चलकर झनक कहलाई जाएगी। बता दें मेकर्स ने एरिका फर्नांडिस, रिया शर्मा और जोहैब सिद्दकी को शो के लिए अप्रोच किया है। हालांकि मेकर्स और एक्टर्स की तरफ से कोई औपचारिक बयान सामने नहीं आया। झनक काफी समय से टीआरपी की मार झेल रहा था इस एक कारण के चलते लीप लाया जा रहा है।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article