टीवी मसाला

Ghum Hai Kisi Ke Pyaar Mein Latest Spoiler: विराट ने सई को दिया पत्नी का दर्जा, पाखी रचेगी अपनी सौतन के मौत की साजिश

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Mar 11, 2023, 12:44 PM IST

Ghum Hai Kisi Ke Pyaar Mein Full Episode 11th March, 2023: गुम है किसी के प्यार में कई सारे ट्विस्ट और टर्न्स आने वाले हैं। विराट ने पाखी के सामने सई को अपनी पत्नी का दर्जा। इस बात को सुनने के बाद पाखी हैरान रह जाती है। वो बस किसी भी तरह से सई को चौहान परिवार से दूर करना चाहती हैं।

Image

Ghum Hai Kisi Ke Pyaar Mein (Credit pic: instagram)

Ghum Hai Kisi Ke Pyaar Mein Full Episode 11th March, 2023: स्टार प्लस के पॉपुलर शो गुम है किसी के प्यार में (Ghum Hai Kisi Ke Pyaar Mein) होली का जश्न चल रहा है। चौहान परिवार में विराट भाग के नशे में सई से गुजिया बनाने को कहता है। सई विराट को मानती है और उसके लिए किचन में गुजिया बनाती है। एक तरफ सई जहां अपने नशे की हालत में विराट को संभालने की कोशिश कर रही है तो दूसरी तरफ विनायक और सवि स्पीकर पर गाने बजाकर म्यूजिक एन्जॉय करते हैं। दोनों बच्चे इस बात से बेखबर है कि स्पीकर में बॉम्ब फिट है। चौहान परिवार के सदस्य होली के जश्नन में डूबे हुए है।

विराट और सई को साथ में देखकर पाखी को जलन होती है। उसे समझ नहीं आ रहा है कि वो कैसे सई को विराट और विनायक की जिंदगी से दूर करे। घरवालों को अपकमिंग टैक में पता चलेगा कि अजय कांबले ने स्पीकर में बॉम्ब फिट किया। विराट और सई अपने बच्चों की जान बचाने का फैसला करते हैं। वहीं, पाखी चाहती हैं कि इस बॉम्ब ब्लास्ट में सई की मौत हो जाए। ताकि वो विनायक और सवि की जिंदगी से दूर हो जाए।

सई और पाखी के बीच हुई बहस

शो के अपकमिंग एपिसोड में भवानी देवी विराट से कहेगी कि तुम पाखी को छोड़ दो। भवानी घरवालों के सामने खुलासा करती है कि विराट और सई को एक साथ रहना चाहिए। दोनों एक - दूसरे से बहुत प्यार करते हैं। हालांकि भवानी की बातों से विराट की मां अश्विनी सहमत नहीं होती है। वो कहती है कि इस घर की बहू पाखी है। सई नहीं। भवानी तमाम कोशिश करेगी कि सई और विराट एक हो जाए। लेकिन ये इतना आसान नहीं होगा। सई की जिंदगी में जल्द एक अनचाहा मेहमान आने वाला है। इस अजनबी के आने से सई और विराट की जिंदगी में क्या तूफान आता है। इसके लिए हमें थोड़ा इंतजार करना होगा।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article