टीवी मसाला

Ghum Hai Kisikey Pyaar Mein Spoiler: सवि का मसीहा बनेगा ये नया मेहमान, क्या ईशान को होगा अपनी गलती का एहसास?

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Sep 21, 2023, 11:29 AM IST

Ghum Hai Kisikey Pyaar Mein: टीवी शो गुम है किसी के प्यार में भाविका शर्मा और शक्ति अरोड़ा मुख्य भूमिका में है। शो में इमोशनल ड्रामा चल रहा है। ईशा के आने के बाद से भोसले परिवार में तूफान मचा हुआ है। ईशान को लगता है कि अब उसकी मां उसके बाबा की भी छीनना चाहती हैं।

Image

GHKKPM Spoiler (credit pic: instagram)

Ghum Hai Kisikey Pyaar Mein Upcoming Twist: स्टार प्लस के पॉपुलर शो गुम है किसी के प्यार में इमोशनल ट्रैक चल रहा है। भोसले परिवार में ईशा के आने से उथल- पुथल मची हुई है। शांतनु ने घरवालों से कह दिया है कि वो ईशा के साथ ही रहेगा। इस बात को लेकर अक्का साहिब और शांतनु में बहस होती है। वहीं, ईशान को लगता है कि उसकी मां अब उसके बाबा को भी उससे दूर करना चाहती है। ईशान और ईशा के बीच बढ़ती दूरियों को देखकर शांतनु खुद को बेबस महसूस कर रहा है।

आज के एपिसोड में दिखाया गया जाएगा कि ईशान सवि से नाराज हो जाता है। वो सवि से कहते हैं कि अब तुम्हें अपने भाई की गलती नहीं दिख रही है। तुमने उन्हें जेल से बाहर निकलवा दिया। ये बात सुनकर सवि हैरान रह जाती है। वो ईशान को समझाती है कि उसने ऐसा कुछ भी नहीं किया है। किरण कॉलेज में आकर सवि के कैरेक्टर पर उंगली उठाता है। वो कहता है कि सवि का कैरेक्टर अच्छा नहीं है।

क्या ईशान को होगा अपनी गलती का एहसास

ईशान एक बार फिर सवि पर भरोसा नहीं करता है। उसे किरण पर भरोसा होता है। वो सवि को गर्ल्स हॉस्टल से बाहर निकाल देता है। ईशान की इस गलती के लिए शांतनु उसे खरी खोटी सुनाता है। वो कहता है कि तुमने इतनी रात को अकेली लड़की को बाहर निकाल दिया। उसे अगर कुछ हो गया तो। ईशान को सवि की चिंता होती है। उसे कॉल पर सुनाया देते है कि सवि मदद के लिए बोल रही है। क्या ईशान सवि को बचा पाएगा। शो के अपकमिंग एपिसोड में जल्द नई एंट्री होगी जो सवि की मदद करेगा।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article