टीवी मसाला

GHKKPM: परम सिंह के साथ दोबारा काम नहीं करना चाहतीं वैभवी हंकारे, वीडियो शेयर कर बोलीं- हरकतें खुद देख लो...

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Vaibhavi Hankare Doesn't Want To Work With Param Singh Again: टीवी के चर्चित सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' फेम वैभवी हंकारे ने हाल ही में फैंस के सवालों का जवाब देते हुए बताया कि वह परम सिंह के साथ दोबारा काम नहीं करना चाहती हैं।

Image

परम सिंह के साथ दोबारा काम नहीं करना चाहतीं वैभवी हंकारे

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Vaibhavi Hankare Doesn't Want To Work With Param Singh Again: टीवी के चर्चित सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' की तेजस्विनी बनकर लोगों का दिल जीतने वाली वैभवी हंकारे इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव नजर आ रही हैं। वैभवी हंकारे अक्सर फोटोज और वीडियोज शेयर कर फैंस के साथ जुड़ी रहती हैं। वैभवी हंकारे ने बीते दिन अपने चहीते फैंस के साथ इंस्टाग्राम पर 'आस्क मी एनिथिंग' सेशन किया, जिसमें उन्होंने फैंस के सवालों का खूब जवाब दिया। इसी बीच एक यूजर ने उनसे सवाल किया कि क्या वह अपने को-स्टार परम सिंह के साथ दोबारा काम करना चाहती हैं। इसपर वैभवी हंकारे (Vaibhavi Hankare) ने साफ इंकार कर दिया। एक्ट्रेस ने वीडियो शेयर कर इस बात की वजह भी जाहिर की।

वैभवी हंकारे (Vaibhavi Hankare) से सवाल किया गया कि क्या वह परम सिंह के साथ दोबारा काम करेंगी, अगर उन्हें मौका मिला तो? इसपर वैभवी हंकारे ने बड़े अक्षरों में लिख दिया 'नहीं।' उन्होंने परम सिंह का एक बीटीएस वीडियो भी शेयर किया, जिसमें वह उछल-उछलकर नाचते नजर आए। ये वीडियो नील-तेजस्विनी की शादी के बाद हुई रस्म से जुड़ा है, जिसमें परम सिंह मराठी आउटफिट में नजर आए। इस वीडियो को साझा करते हुए वैभवी हंकारे ने लिखा, "नहीं... क्योंकि हरकतें खुद देख लो।"

'गुम है किसी के प्यार में' (Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin) फेम वैभवी हंकारे (Vaibhavi Hankare) द्वारा साझा किया गया ये वीडियो देखते ही देखते सुर्खियों में आ गया। बता दें कि वैभवी हंकारे से सवाल किया गया था कि क्या 'गुम है किसी के प्यार में' में उनकी वापसी होगी? इसपर एक्ट्रेस ने कहा, "नहीं, अभी कोई भी प्लान नहीं है।" सीरियल में वैभवी हंकारे ने तेजस्विनी चव्हाण की भूमिका अदा की थी, जिसे दर्शकों द्वारा खूब पसंद किया गया था। तेजस्विनी और नील की जोड़ी भी लोगों ने खूब पसंद की थी।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article