टीवी मसाला

GHKKPM में दोबारा एंट्री मारेंगी Vaibhavi Hankare? कहा 'मेरे हाथों में होता तो जरूर...'

Vaibhavi Hankare on Returning in GHKKPM: स्टार प्लस का सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' (Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin) को हाल ही में वैभवी हंकारे ने अलविदा कहा था। अब कुछ समय पहले फैंस उनसे सवाल पूछा कि क्या वो वापिस सीरियल में एंट्री लेंगी? तो इस पर वैभवी का क्या कहना था जानिए इस रिपोर्ट में।

Image

Vaibhavi Hankare on Returning to GHKKPM

Vaibhavi Hankare on Returning in GHKKPM: टीवी दुनिया का जाना-माना सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' इन दिनों काफी सुर्खियों में बना हुआ है। शो की कहानी पूरे तरीके से रातों रात बदल गई है। पिछले 6 महीनों से सीरियल की टीआरपी बढ़ने के बजाए घटती चली गई। मेकर्स अब तक कहानी में चार बार लीप ला चुके हैं लेकिन कोई फायदा होता नजर नहीं आया। हाल ही में सीरियल से वैभवी हंकारे को बाहर का रास्ता दिखाया गया और भाविका शर्मा को वापिस लाया गया। फैंस ने वैभवी से उनके सीरियल में वापिस आने को लेकर सवाल पूछा तो एक्ट्रेस ने क्या कहा जानिए इस रिपोर्ट में।

सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' (Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin) तेजस्विनी के किरदार को मौत के घाट उतार दिया गया जिसके चलते वैभवी हंकारे (Vaibhavi Hankare) को बाहर जाना पड़ा। ऐसे में इंस्टाग्राम पर कई फैंस ने वैभवी से पूछा क्या वो सीरियल में कभी वापसी करेंगी? जिसके जवाब में एक्ट्रेस कहती हैं 'नहीं इस वक्त वापिस जाने का कोई प्लान नहीं है लेकिन आप लोगों से जो मुझे प्यार मिला उसके लिए बहुत आभारी हूं। वहीं एक यूजर ने कहा कि तेजु प्लीज वापिस आ जाओं । ऐसे में वैभवी कहती है 'मेरे हाथों में होता तो कभी छोड़ती।'

'गुम है किसी के प्यार में' के बाद वैभवी की पॉपुलैरिटी में चार चांद लग गए हैं। मेकर्स के इस फैसले से लोग जरा सा भी खुश नहीं है। इसी के साथ कुछ दिनों पहले खबर आई कि वैभवी के बाद सनम जौहर भी शो को अलविदा कहने जा रहे हैं। कहानी की बात करें तो सवी और नील मिलकर तेजस्विनी और रजत ठक्कर के कातिल को ढूंढ रहे हैं।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article