टीवी मसाला

GHKKPM: सवि और ईशान की जिंदगी में आग लगाने एंट्री मारेगी ये हसीना, शो को दिलाएगी तगड़ी TRP

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin To Have Tannaz Irani Entry: स्टार प्लस के धमाकेदार सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' ने लोगों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं चोड़ी है। शो की टीआरपी को आसमान तक पहुंचाने के लिए अब मेकर्स इसमें नए कलाकार की एंट्री कराने वाले हैं।

Image

'गुम है किसी के प्यार में' में कदम रखेगी ये हसीना

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin To Have Tannaz Irani Entry: स्टार प्लस के धमाकेदार सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' ने लोगों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। शो ने टीआरपी लिस्ट में भी अब टॉप पर जगह बना ली है। इसकी रेटिंग दोगुनी-तिगुनी करने के लिए अब मेकर्स ने फिर से दांव खेला है। दरअसल, 'गुम है किसी के प्यार में' (Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin) में 'बरसातें' एक्ट्रेस की एंट्री होने वाली है जो आगे चलकर विलेन का किरदार अदा करती दिखाई देंगी।

'गुम है किसी के प्यार में' (Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin) को लेकर खबर आ रही है कि मेकर्स ने कहानी में ट्विस्ट देने के लिए तनाज ईरानी की एंट्री कराने का फैसला किया है। उनसे जुड़ा शो का प्रोमो वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसे देख फैंस की एक्साइटमेंट भी सातवें आसमान पर पहुंच गई है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो तनाज ईरानी 'गुम है किसी के प्यार में' में विलेन का किरदार अदा करती दिखाई देंगी, हालांकि इस बात की आधिकारिक पुष्टि होनी अभी बाकी है।

'गुम है किसी के प्यार में' में होगी 'अनुपमा' एक्टर की एंट्री

बता दें कि 'गुम है किसी के प्यार में' (Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin) के लिए 'अनुपमा' एक्टर की भी एंट्री हो सकती है। खबरों की मानें तो शो में गुरु हरयाणी भी भाविका शर्मा और शक्ति अरोड़ा के शो में कदम रखेंगे। वह 'गुम है किसी के प्यार में' में सवि के बॉस के तौर पर कदम रखेंगे, जो आगे चलकर सवि और ईशान की जिंदगी में मुश्किलें खड़ी करने का काम भी करेंगे।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article