Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Head For This Change Amid Off Air Rumors: टीवी के चर्चित सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' ने दर्शकों के दिलों-दिमाग पर कब्जा किया हुआ था। शो साल 2020 से छोटे पर्दे पर धाक जमाए हुए है, साथ ही लोगों का खूब मनोरंजन भी कर रहा है। लेकिन इन दिनों 'गुम है किसी के प्यार में' (Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin) की टीआरपी लगातार लुढ़कती ही जा रही है। शो की रेटिंग इस कदर गिर गई है कि अब इसपर ताला लगने की खबर सामने आ रही है। 'गुम है किसी के प्यार में' को लेकर कहा जा रहा है कि 30 जून को इसका आखिरी एपिसोड शूट होगा। लेकिन शो के बंद होने की खबरों के बीच ही इसे तिनके का सहारा मिला है।
'गुम है किसी के प्यार में' (Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin) को एक और मौका मिला है, जिससे इसकी टीआरपी कुछ हद तक सुधर सकती है। जहां कुछ वक्त पहले 'गुम है किसी के प्यार में' की टेलीकास्ट टाइमिंग 6:30 बजे शाम कर दी गई थी तो वहीं अब वापिस इसे प्राइम टाइम स्लॉट मिल चुका है। सीरियल को अब 8:45 पर रिलीज किया जाएगा। 'गुम है किसी के प्यार में' को मिली इस टाइमिंग से इसकी टीआरपी में सुधार होने की उम्मीद है। बता दें कि बीते सप्ताह शो को केवल 0.8 रेटिंग ही हासिल हुई थी।
परम सिंह ने भी किया 'गुम है किसी के प्यार में' के बंद होने की ओर इशारा
'गुम है किसी के प्यार में' (Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin) के बंद होने की ओर परम सिंह ने भी इशारा किया। हालांकि उन्होंने साफ तौर पर ये बात नहीं स्वीकारी कि सीरियल पर ताला लगने वाला है। लेकिन उन्होंने टेली चक्कर संग बातचीत के दौरान 'गुम है किसी के प्यार में' के बंद होने की अफवाह पर कहा, "हर कोई इस बारे में बात कर रहा है, लेकिन अभी तक आधिकारिक रूप से कोई पुष्टि नहीं की गई है। हम अभी शो की शूटिंग कर रहे हैं, और कहीं न कहीं सबको पता है कि क्या होने वाला है। लेकिन इसके बाद भी हम पूरी दृढ़ता के साथ काम कर रहे हैं।"
