Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Spoiler Alert 2nd November 2022: स्टार प्लस के सबसे पॉपुलर रियलिटी शो 'गुम है किसी के प्यार में' (Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin) टीआरपी की लिस्ट में सबसे टॉप पर रहता है। शो के अपकमिंग एपिसोड में हाइ-वोल्टेज ड्रामा देखने को मिलने वाला है। शो की कहानी इन दिनों सवि और विनायक के ईर्द गिर्द घूम रही है। अपकमिंग एपिसोड में विराट को पता चल जाएगा कि सवि उसकी और सई की बेटी है। इस सच को जानने के बाद विराट अपनी बेटी को अपनाने के लिए बहुत बड़ा कदम उठाएगा। ये सब जानकर पाखी काफी हैरान हो जाती है। उसे ये डर सताने लगता है कि विराट और विनायक उससे दूर हो जाएंगे। आइए बिना देर किए जानते हैं कि शो में किस तरह से यूटर्न आने वाला है।
दरअसल जगताप विराट को बता देगा कि सवि उसकी बेटी है। इससे सच को जानने के बाद विराट एक बड़ा कदम उठाता है। वो सई और सवि को नागपुर छोड़ने से रोकता है और अपने साथ छवन निवास लेकर आता है। वहीं, विराट पाखी को बताता है कि सवि सई और उसकी बेटी है। ये बात जानकर वो हैरान रह जाती है। इसी के साथ पाखी को इस बात का डर सताने लगता है कि वो विराट और विनायक को खो देगी।
विराट को पता चलेगी सवि की सच्चाई
भवानी भी इस सच को मानने से इंकार कर देती है। वो कहती हैं कि सवि उसके परिवार का हिस्सा नहीं है। वहीं, विराट इस बात पर अड़ा रहता है कि सवि और सई इसी घर में रहेंगे। भवानी सवि को स्वीकार करने से इंकार कर देती है और उसे गंदा खून कहती है। ये सब सुनने के बाद सई का गुस्सा हो जाती है और घर छोड़ने का फैसला करती है। इस सभी ड्रामा के बीच पाखी अपनी सौतन सई का साथ देते नजर आएगी।
