टीवी मसाला

GHKKPM: TRP की खातिर मेकर्स कराएंगे इस हैंडसम हंक की एंट्री, सवि और ईशान की जिंदगी में लाएगा नया तूफान

This TV Actor To Make Entry In Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: टीवी सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' ने लोगों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। लेकिन शो की गिरती टीआरपी को बचाने के लिए अब इसमें एक हैंडसम हंक की एंट्री होने वाली है।

Image

'गुम है किसी के प्यार में' में नजर आएंगे करणवीर बोहरा

This TV Actor To Make Entry In Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: टीवी सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' बीते कई वक्त से लोगों का खूब मनोरंजन कर रहा है। 'गुम है किसी के प्यार में' ने टीआरपी लिस्ट में भी अपनी जगह बखूबी बनाई हुई थी, हालांकि इन दिनों शो की रेटिंग थोड़ी लुढ़की हुई दिख रही है। ऐसे में 'गुम है किसी के प्यार में' (Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin) की डूबती नैय्या को संभालने के लिए मेकर्स ने अब शो में टीवी के चर्चित एक्टर की एंट्री कराने का फैसला किया है, जिसके कदम रखते ही सवि और ईशान की जिंदगी में नया तूफान आ सकता है।

'गुम है किसी के प्यार में' (Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin) में कदम रखने वाला वो एक्टर कोई और नहीं बल्कि करणवीर बोहरा हैं, जिन्होंने सीरियल में विलेन बनकर सबको हैरान कर दिया था। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो करणवीर बोहरा 'गुम है किसी के प्यार में' में सवि और ईशान के लिए नई मुसीबतें खड़ी करते दिखाई देंगे। शो से जुड़े सूत्रों के मुताबिक, वह भाविका शर्मा और शक्ति अरोड़ा के सीरियल में साइको का रोल अदा कर सकते हैं। हालांकि मेकर्स या फिर खुद करणवीर बोहरा की ओर से इस मामले पर कोई आधिकारिक टिप्पणी नहीं की गई है।

'गुम है किसी के प्यार में' (Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin) से जुड़े सूत्र ने फिल्मीबीट से इस सिलसिले में बात करते हुए कहा, "मेकर्स नए किरदार की एंट्री कराकर ड्रामे को नया तड़का लगाना चाहते हैं। ये करणवीर बोहरा का कैमियो होगा। उन्होंने अभी तक विराज और प्रेम जैसे कई आइकॉनिक कैरेक्टर अदा किये हैं और वह इस शो के लिए परफेक्ट साबित हो सकते हैं। उनकी एक्टिंग को देखकर मेकर्स ने उन्हें शो के लइए परफेक्ट माना है।"

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article