टीवी मसाला

YRKKH के इस रोल को जोश-जोश में ठुकरा बैठे शक्ति अरोड़ा, अब पछतावे में रोते हैं खून के आंसू

Shakti Arora Was Offered Yeh Rishta Kya Kehlata Hai This Prominent Role: टीवी एक्टर शक्ति अरोड़ा इन दिनों 'गुम है किसी के प्यार में' में नजर आ रहे हैं। बता दें कि उन्होंने अपने करियर में कई हिट शो दिये हैं। उनकी झोली में 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' का रोल भी ऑफर हुआ था।

Image

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के लिए अप्रोच किये गए थे शक्ति अरोड़ा

Shakti Arora Was Offered Yeh Rishta Kya Kehlata Hai This Prominent Role: टीवी एक्टर शक्ति अरोड़ा इन दिनों 'गुम है किसी के प्यार में' के जरिए छोटे पर्दे पर छाए हुए हैं। उन्हें ईशान के रोल में खूब पसंद किया जा रहा है। बता दें कि शक्ति अरोड़ा (Shakti Arora) ने अपने करियर में 'मेरी आशिकी तुमसे ही' जैसे कई हिट शो दिये हैं। शक्ति अरोड़ा का हर किरदार टीवी की दुनिया में हिट रहा है। शक्ति अरोड़ा को एक्टिंग करियर में कई ऐसे शो भी ऑफर हुए थे, जिन्हें ठुकराकर वह आज भी पछतावे की जिंदगी जी रहे हैं। इन किरदारों में से एक 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) भी शामिल है।

शक्ति अरोड़ा (Shakti Arora) से ई-टाइम्स संग इंटरव्यू के दौरान सवाल किया गया कि क्या उन्हें कभी ऐसा शो ऑफर हुआ था, जिसे ठुकराकर वह आज भी पछतावे में हैं। इसपर शक्ति अरोड़ा ने बताया कि उन्हें 'पवित्र रिश्ता' में सुशांत सिंह राजपूत का रोल ऑफर हुआ था, लेकिन उस समय उन्हें 'बा बहू और बेबी' भी ऑफर हुआ। शक्ति ने बताया कि उन्हें 'बा बहू और बेबी' ज्यादा पॉपुलर शो लगा, जिससे उन्होंने उसे करना बेहतर समझा। शक्ति अरोड़ा ने इंटरव्यू में आगे बताया कि उन्हें राजन 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' भी ऑफर हुआ था। इंटरव्यू के मुताबिक, शक्ति अरोड़ा को शो में 'नैतिक' का रोल मिला था, जिसे बाद में करण मेहरा ने अदा किया।

बता दें कि शक्ति अरोड़ा (Shakti Arora) को 'गुम है किसी के प्यार में' (Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin) के विराट का रोल भी ऑफर हुआ था। लेकिन उन्होंने इस शो को ठुकरा दिया, जिसके बाद उन्हें खूब पछतावा हुआ। हालांकि शक्ति अरोड़ा ने बाद में ईशान बनकर 'गुम है किसी के प्यार में' में एंट्री की।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article