टीवी मसाला

गुम है किसी के प्यार में, 15 दिसंबर 2022 एपिसोड अपडेट: विराट पहले बचाएगा सई की जान, क्या विनायक के सिर से छीन जाएगा मां का साया?

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Dec 15, 2022, 05:12 PM IST

गुम है किसी के प्यार में, 15 दिसंबर 2022 एपिसोड अपडेट: इन दिनों शो में पाखी, विराट और सई के रिश्ते में काफी उथल- पुथल चल रही है। विराट अपने परिवार के साथ पिकनिक पर गया हुआ है। पिकनिक से वापस आते समय बस का एक्सीडेंट हो जाएगा।

Image

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin (credit pic: instagram)

गुम है किसी के प्यार में, 15 दिसंबर 2022 एपिसोड अपडेट: स्टार प्लस के पॉपुलर शो गुम है किसी के प्यार में (Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin) पाखी, सई और विराट के रिश्ते में उथल पुथल चल रही हैं। शो में इन दिनों पाखी, सई और विराट सवि का बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। यहां पर विराट और पाखी के बीच लव टेस्ट होता है। लव टेस्ट में पाखी और विराट हार जाते हैं। वहीं, विराट और सई गेम में राजा और रानी बनते हैं। गेम में दोनों स्टेज पर गाना गाते हैं। इसके बाद सवि पाखी से कहती हैं कि आप हम तीनों की एक फोटो खींच दो। गेम के बाद विराट पाखी के खराब मूड को ठीक करने की कोशिश करता है।

विराट पाखी से कहता है कि तुमने मुझे अपने फेवरेट कलर और एक्टर के बारे में क्यों नहीं कुछ बताया। हालांकि पाखी इस बात का कोई जवाब नहीं देती हैं। विराट पाखी से कहता है कि तुम अपने चेहरे की मुस्कान मत जाने देना। विराट पाखी से कहता है कि तुम सई को लेकर परेशान मत हो। वो मेरी बच्चे की मां हैं। ऐसे में उसकी फ्रिक करना कुछ गलत नहीं हैं। पाखी कहती हैं लेकिन जब भी तुम अकेले थे तब मैं थी तुम्हारे साथ। पाखी को हमेशा लगता है कि विराट सई से ज्यादा प्यार करता है। उसके उसकी ज्यादा परवाह है।

बस एक्सीडेंट में जाएगी पाखी की जान

पिकनिक से वापस आते समय बस का टायर पंचर हो जाता है जिसकी वजह से ड्राइवर बैलेंस खो देगा। इसके बाद सभी लोग परेशान हो जाएंगे। विराट सभी को शांत रहने के लिए कहेगा। विराट सभी लोगों को धीरे- धीरे रस्सी की मदद से सुरक्षित बाहर निकालेगा। एक्सीडेंट देखकर सई घबराहट में फ्रीज हो जाएगी। वो सई से कहता है बाहर निकलो लेकिन वो शॉक में चली जाती है। विराट सई को गोद में उठाकर बाहर लाएगा। उधर पाखी बस की बैकसीट पर बेहोश हो जाएगी।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article