टीवी मसाला

GHKKPM 13th May Spoiler: विनायक ने सई को माना अपनी मां, शो में आएगा धमाकेदार ट्विस्ट

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated May 13, 2023, 05:07 PM IST

Ghum Hai kisi Ke Pyarr Mein 13th May Latest Episode: टीवी शो गुम है किसी के प्यार में धमाकेदार ट्विस्ट आने वाला है। पाखी के जाने के बाद विनायक ने सई को अपनी मां मान लिया है। सई इस पल का कई सालों से बेसब्री से इंतजार कर रही थी। इस दौरान सई काफी इमोशनल हो जाती है।

Image

GHKKPM Spoiler Alert (credit pic: instagram)

Ghum Hai kisi Ke Pyarr Mein 13th May Latest Episode: नील भट्ट (Neil Bhatt), आयशा सिंह (Ayesha Singh) और हर्षद अरोड़ा (Harshad Arora) का शो गुम है किसी के प्यार में टीआरपी की लिस्ट में टॉप पर रहता है। शो में विनायक के बर्थडे पर चव्हाण परिवार में जमकर ड्रामा होता है। विनायक अपने पिता विराट से पूछता है कि उसका मां कब तक आएगी। लेकिन विराट के पास कोई जवाब नहीं होता है। विनायक गुस्से में पार्टी से चला जाता है। इधर विराट विनायक की ऐसी हालत देखकर खुद को बेबस महसूस करता है। उसे समझ नहीं आता है कि वो कैसे विनायक को समझाए।

सई विराट से कहती हैं कि तुम्हें विनायक को सब सच बता देना चाहिए। विराट कहता है कि मैं उसका दिल कैसे तोड़ दूं। अंबा चव्हाण परिवार में आती हैं। अंबा को देखकर काकू उसकी बेइज्जती करने की कोशिश करती है। इस बार सई काकू को सबक सिखाते हुए कहती हैं कि ये क्या आप मेरी सास को बार-बार नाचने वाली कहती हैं। वो लावणी डांसर हैं। उन्होंने अपनी मेहनत से समाज में अपना नाम बनाया है।

विनायक ने सई का माना अपनी मां

सई काकू को खूब खरी खोटी सुनाती है। काकू कुछ नहीं कह पाती है। अंबा खुश होती है कि पहली बार किसी ने उसके लिए बोला है। सत्या भी सई को उसकी मां के लिए खड़ा होते देख काफी खुश होता है। विनायक पार्टी में वापस आता है और पूरे परिवार के सामने कहता है कि मैं केक कट करूंगा। विनायक की बात सुनकर विराट और सभी सदस्य खुश होते हैं। विनायक सई से कहता है कि क्या आप मेरे गोद ली हुई मां बनोगे। सई काफी इमोशनल हो जाती है और कहती हैं आपको ऐसा करने के लिए किसने कहां? सवि बताती है कि ये मेरा आइडिया था। मैंने वीणू दादा से कहा था कि आपको आई बना ले। वो अपनी मां को बहुत मिस कर रहे थे। जब तक वीणू दादा की मां नहीं आ जाती है तब तक के लिए। विनायक सई और विराटे के साथ केक कट करता है। इस दौरान सत्या को जलन महसूस होती है।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article