Ghum Hai Kisi Ke Pyaar Mein Full Episode 17th March, 2023: स्टार प्लस का पॉपुलर शो गुम है किसी के प्यार में टीआरपी की लिस्ट में टॉप पर रहता है। सई और विराट की जिंदगी में डॉक्टर सत्या के आने से हलचल मची हुई है। दर्शकों को सत्या और सई की क्यूट नोकझोंक काफी पसंद आ रही है। सत्या और सई के बीच में अस्पताल की कैटीन में झगड़ा होता है। इस बीच स्कूल के प्रोजेक्ट की वजह से विनायक अस्पताल आता है। सई इस बात से खुश होती है कि उसे विनायक के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा।
विनायक और सई साथ में टाइम स्पेंड करते हैं तभी हादसा होने वाला होता है। लेकिन सत्या आकर सई को बचा लेता है। सई सत्या के बाहों में गिरती है। दोनों के बीच भले ही अभी दोस्ती नहीं है। कुछ समय बाद सत्या और सई के बीच अच्छी बॉन्डिंग होगी। सई को किसी और के साथ इतना कंफर्टेबल देखकर विराट को जलन होगी। वहीं, सई विराट को उससे दूर रहने के लिए कहती है। विराट अस्पताल में सई के लिए खाना लेकर आता है। सई विराट से कहती है कि तुम मुझसे दूर रहो। मैं नहीं चाहती कि पाखी घर में कोई और ड्रामा करें।
विराट को हुई सई की फ्रिक
घर में पाखी और भवानी के बीच तकरार हो रही है। जहां एक तरफ भवानी पाखी को सबक सिखाते हुए कहती हैं कि तुम्हारी और विराट की शादी लीगल नहीं है। विराट की पहली पत्नी आज भी सई है क्योंकि दोनों के बीच अभी तक तलाक नहीं हुआ है। पाखी कहती हैं नहीं मैं हूं विराट की पत्नी। सई नहीं और मैं अपने हक की लड़ाई लूंगी। मुझे किसकी जरूरत नहीं है। पाखी भवानी देवी के खिलाफ महिला मोर्चा की महिला को चौहान परिवार में बुलाती है। महिला मोर्चा वाली पाखी को उसका हक देने के लिए भवानी को खरी- खोटी सुनाती है। हालांकि भवानी को उनकी बातों से कोई फर्क नहीं पड़ता है।
