Ghum Hai Kisi Ke Pyaar Mein Full Episode 5th March, 2023: टीवी शो गुम है किसी के प्यार में (Ghum Hai Kisi ke Pyaar Mein) विनायक स्कूल कॉम्पटीशन में सई को अपनी मां चुनता है। वो सई से कहता है कि मां हम ये कॉम्पटीशन जीत गए। पहली बार विनायक ने सई को मां कहा था। ये सुनकर सई की खुशी का ठिकाना नहीं रहता है। सई के साथ- साथ भवानी देवी और चौहान परिवार के बाकी सदस्य भी काफी खुश होते हैं। पाखी को ये सब देखकर जलन महसूस होती है। वहीं, विनायक को लगता है कि मेरी मम्मी अब क्या सोचेगी। भवानी सवि की मदद से विराट और सई के लिए डेट प्लान करती हैं। सवि भवानी देवी के प्लान पूरा करती हैं।
सवि विराट का गिफ्ट सई को देती हैं और कहती हैं कि बाबा ने दिया है। आपसे उनकी साड़ी फट गई थी न। सई वो गिफ्ट रख लेती है। इसके बाद सई सवि और विराट डिनर पर जाते हैं। डिनर पर सवि और विराट को क्वॉलिटी टाइम स्पेंड करते हुए वो बहुत खुश होती है। उसे लगता है कि सवि की जिंदगी में बस उसके बाबा की कमी है। वहीं, पाखी विराट का सई की तरफ झुकाव बर्दाशत नहीं कर पा रही हैं। विराट सई से अपने दिल की बात कहना चाहता है कि वो उससे प्यार करता है। लेकिन उसकी हिम्मत नहीं होती है।
क्या विराट कर पाएगा अपने प्यार का इजहार
होली पर चौहान परिवार में खुशियां दस्तक देंगी। एक बार फिर सई और विराट साथ में होली का जश्न मनाएंगे। सई और सवि होली पर डांस करते हैं। दोनों की शानदार डांस परफॉर्मेंस के बाद सैयराट संग में थिरकते दिखाई देंगे। ये होली सैयराट फैंस के लिए काफी धमाकेदार रहने वाली है। विराट होली पर भांग के नशे में सई को अपनी पत्नी की तरह ट्रीट करने लगेगा। शो के अपकमिंग एपिसोड में विनायक भी सई से प्यार करने लगेगा क्योंकि वो हीरो की तरह उसकी जान बचाती हैं।
