टीवी मसाला

Ghum Hai Kisi Ke Pyaar Mein Latest Spoiler: सई ने दिखाई पाखी को उसकी औकात, वीणू ने लगाया अपनी मां को गले

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Mar 4, 2023, 01:36 PM IST

Ghum Hai Kisi Ke Pyaar Mein Full Episode 04th March, 2023: ​टीवी शो गुम है किसी के प्यार में सई और पाखी के बीच में एक फिर तकरार देखने को मिलने वाली है। पाखी सई से नफरत करती हैं और वो चाहती है कि सई जल्द से जल्द चौहान परिवार से दूर हो जाए।

Image

Ghum Hai Kisi Ke Pyaar Mein Latest Spoiler: सई ने दिखाई पाखी को उसकी औकात, वीणू ने लगाया अपनी मां को गले

Ghum Hai Kisi Ke Pyaar Mein Full Episode 04th March, 2023: टीवी शो गुम है किसी के प्यार में (Ghum Hai Kisi Ke Pyaar Mein) सई विनायक के दिल को जीतने की तमाम कोशिशे कर रह ही हैं। सई चाहती हैं कि विनायक उसे अपनी मां मान लें। स्कूल में एक कॉम्पटिशन होता है जिसमें सभी बच्चों को आंखों पर पट्टी बांधकर अपनी मां को ढूंढना होता है। विनायक को चीयर करने के लिए पूरा चौहान परिवार आया होता है। सई भी सवि के साथ स्कूल आती है। विनायक पूरा समय सई को इग्नोर करने की कोशिश करता है। कॉम्पिटशन के दौरान विनायक सई को अपनी मां चुनता है और उसे गले लगाता है।

सई इस बात से बेहद खुश होती है। भवानी और घर के बाकी लोग भी दोनों को साथ देखकर काफी खुश होते हैं। लेकिन ये सब देखकर पाखी का दिल टूट जाता है और उसे सई से नफरत होती है। हालांकि ये सिर्फ एक गेम है जब विवायक अपनी आंखें खोलता है तो वहां से भाग जाता है।

होली पर सई और पाखी में होगी लड़ाई

होली पर पाखी और सई के बीच जमकर बहस होती है। दरअसल सई घर के बाहर रंगोली बनाती है। पाखी उस रंगोली को खराब कर देती है और कहती हैं तुम इस घर की बहू नहीं हो जो रंगोली बना रही हो। पाखी उस रंगोली को बनाने की कोशिश करती है, लेकिन उससे नहीं होता है। सई कहती हैं कि तुमसे नहीं हो पाएगा। क्योंकि तुम्हारा ध्यान दूसरों की चीजों को खराब करने में होता है। इस तरह के लोग कभी खुद का कुछ नहीं बना पाते हैं क्योंकि उस इंसान को इस बात का हमेशा डर लगा होता है कि कहीं उसके साथ भी वहीं न हो। सई पाखी को खूब खरी- खोटी सुनाती हैं। अजय को लगता है कि विनायक ही सई का बेटे है। अजय सई से बदला लेने के लिए विनायक को किडनैप कर लेता है। विनायक को बचाने के लिए सई और विराट क्या करेंगे। इसके लिए हमें थोड़ा इंतजार करना होगा।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article