टीवी मसाला

सई के लवर सत्या को देख जल भुन उठे विराट, Harshad Arora ने ली Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin में एंट्री

  • Authored by: शिवांगी चौहान
  • Updated Mar 14, 2023, 01:33 PM IST

Ghum Hai Kisi Ke Pyaar Mein Upcoming Twist Latest Spoiler Alert: शो में आगे बढ़ते हुए देखा जाएगा कि हर्षद अरोड़ा अब डॉ. सत्या के रूप में शो में अपनी नई एंट्री करने के लिए तैयार हैं। डॉ सत्या एक मजेदार और चिल्ड आउट डॉक्टर होने वाले हैं जो कि आगे चलकर सई के लवर होंगे।

Image

Ghum Hai Kisi Ke Pyaar Mein Latest Spoiler Alert

Ghum Hai Kisi Ke Pyaar Mein Spoiler Alert: टीवी सीरियल गुम है किसी के प्यार में काफी उथल-पुथल होने वाली हैं। क्योंकि अब कहानी में टीवी एक्टर हर्षद अरोड़ा की नई एंट्री हो चुकी है। हर्षद अरोड़ा कई लोकप्रिय शोज का हिस्सा रहे हैं और वो छोटे परदे से चहेते कलाकारों में से एक हैं। अब हर्षद ने टीवी शो गुम है किसी के प्यार में साइ कर लिया है। शो में आगे बढ़ते हुए देखा जाएगा कि हर्षद अरोड़ा अब डॉ. सत्या के रूप में शो में अपनी नई एंट्री करने के लिए तैयार हैं। डॉ सत्या एक मजेदार और चिल्ड आउट डॉक्टर होने वाले हैं जो कि आगे चलकर सई के लवर होंगे।

शुरुआत में ऐसा लगता है कि सई को डॉ. सत्या का काम करने का तरीका पसंद नहीं आएगा। लेकिन वक्त के साथ गुम है किसी के प्यार में सई को डॉ. सत्या के रूप में नया सबसे अच्छा दोस्त मिलने वाला है। दरअसल आगे चलकर सई की डॉ. सत्या से अच्छी दोस्ती हो जाएगी। हालांकि सई को डॉ. सत्या के करीब देखकर विराट के दिल में दर्द महसूस होने वाला है। विराट अब सई और सत्या की नजदीकियां देखकर बुरी तरह से जल भुल जाएगा। अब यही ट्विस्ट गुम है किसी के प्यार में सई और विराट के बीच नया मोड़ लेकर आएगा।

गुम है किसी के प्यार में के आगामी एपिसोड में दिलचस्प मोड़ दिखाई देंगे। जैसा कि सई जोशी, चव्हाण हाउस में चली गई हैं जहां उन्हें पाखी से बहुत मानसिक यातना का सामना करना पड़ रहा है। पाखी को नफरत है कि सई उनके साथ रह रही है और विराट, सई के साथ चलना चाहता है। इस सारे पुराने ड्रामे को अलग रखते हुए हम डॉ. सत्या के रूप में हर्षद अरोड़ा की नई एंट्री के साथ शो में ताजी हवा देखेंगे। सत्या के काम करने की तकनीक पूरी तरह से अलग होने जा रही है। यह देखना बेहद उत्साहजनक होगा कि वफादार दर्शकों को बांधे रखने के लिए शो के मेकर्स ने इस ट्विस्ट को कितने बेहतर तरीके से प्लान किया है।

शिवांगी चौहान
शिवांगी चौहानauthor

शिवांगी चौहान सिनेमा के आलावा वीडियो मेकिंग प्रोग्राम और रिपोर्टिंग में खास रुचि रखती हैं। पत्रकारिता में 6 साल से ज्यादा का अनुभव रखने वाली शिवांगी को घूमना और किताबें पढ़ना पसंद है। बॉलीवुड की खबरों पर इनकी पैनी पकड़ है।

और पढ़ें
End of Article