टीवी मसाला

GHKKPM Spoiler: सई के पिता की होगी एंट्री, विराट को लेकर कमल जोशी देंगे बड़ी सलाह

  • Authored by: शिवांगी चौहान
  • Updated Apr 12, 2023, 09:26 AM IST

Ghum Hai Kisi Ke Pyaar Mein latest Spoiler and Upcoming Twist: गुम है किसी के प्यार में सई के विराट के जीवन से चले जाने के इर्द-गिर्द घूम रहा है। ऐसा लगता है कि विराट एक प्रपोजल का प्लान बना रहा है। वह अपनी भावनाओं को सई के सामने प्रकट करेगा और जीवन में वापस आने के लिए कहेगा।

Image

ghum hai kisikey pyaar meiin

GHKKPM Upcoming Twist: लोकप्रिय धारावाहिक गुम है किसी के प्यार में(Ghum Hai Kisi Ke Pyaar Mein) का आगामी एपिसोड दर्शकों के लिए दिलचस्प ड्रामा लेकर आएगा। ऐसा लगता है कि सई बहुत तनाव में है जहां उसे नहीं पता कि उसे अपने जीवन में आगे क्या करना है। पहले सई कभी भी विराट से शादी नहीं करना चाहती थीं लेकिन बाद में उन्होंने शादी कर ली। शो में आगे देखा गया कि सई को विराट से प्यार हो गया और बाद में पत्रलेखा उनके प्यार के बीच आ गई और उन्हें अलग कर दिया।अब विराट, सई को अपने जीवन में वापस चाहता है और उसके लिए प्यार कुबूल करता है। आने वाली सीरीज में यह देखा जाएगा कि सई काफी तनाव में है और अपने जीवन में समस्या नहीं चाहती है।

अब गुम है किसी के प्यार में सई के पिता की एंट्री होगी। जी हां, कमल जोशी अब अपनी बेटी को जिंदगी की सलाह देने के लिए आएंगे। सई के पिता कमल जोशी लंबे समय के बाद उसके सामने होंगे और ये देखकर सई बहुत खुश होगी। सई के पिता कमल जोशी की आत्मा उससे मिलने आती है और सई को जीवन की सलाह देती है। देखते हैं कि अब सई का आखिरी फैसला क्या होगा? क्या सई, विराट को स्वीकार करेगी और उससे अपने प्यार का इजहार करेगी? यह देखना बेहद दिलचस्प होगा कि शो में आगे क्या होता है।

गुम है किसी के प्यार में सई के विराट के जीवन से चले जाने के इर्द-गिर्द घूम रहा है। ऐसा लगता है कि विराट एक प्रपोजल का प्लान बना रहा है। वह अपनी भावनाओं को सई के सामने प्रकट करेगा और उससे अपने प्यार को स्वीकार करने व जीवन में वापस आने के लिए कहेगा। हालांकि सई, विराट को एक और मौका देने के लिए तैयार नहीं है और यह स्पष्ट कर देगी कि वह उसमें दिलचस्पी नहीं रखती है।

सई अपने अच्छे समय को याद करती है और बताती है कि एक समय में वह उससे प्यार करती थी लेकिन अब वह जीवन में आगे बढ़ चुकी है और अब उसकी उसमें कोई दिलचस्पी नहीं है। विराट, सई के सामने उसे और उसके प्यार को स्वीकार करने की भीख मांगेगा। लेकिन सई, विराट के जीवन में दूसरी औरत नहीं बनना चाहती।

शिवांगी चौहान
शिवांगी चौहानauthor

शिवांगी चौहान सिनेमा के आलावा वीडियो मेकिंग प्रोग्राम और रिपोर्टिंग में खास रुचि रखती हैं। पत्रकारिता में 6 साल से ज्यादा का अनुभव रखने वाली शिवांगी को घूमना और किताबें पढ़ना पसंद है। बॉलीवुड की खबरों पर इनकी पैनी पकड़ है।

और पढ़ें
End of Article