Ghum Hai Kisi Ke Pyaar Mein: स्टार प्लस के शो गुम है किसी के प्यार में सई और विराट एक बार साथ नजर आ सकते हैं। विराट ने सई से अपने प्यार का इजहार कर देगी। वो सई से कहता है कि मेरी जिंदगी में तुम से जरूरी कोई नहीं है। मैं तुम्हारे और बच्चों के साथ नई शुरुआत करना चाहता हूं। विराट का कंफेशन पाखी भी सुन लेती है और उसका दिल टूट जाता है। विराट सई से अपने दिल की बात कहता है लेकिन सई कोई जवाब नहीं देती है। सई विराट से नहीं डॉक्टर सत्या से शादी करेगी।
विराट का कंफेशन सुनकर पाखी का दिल टूट जाता है। पाखी सई से कहती हैं कि तुम विराट की जिंदगी में अब दूसरी औरत बनोगी। पाखी सई के सामने अपने दिल की भड़ास निकालती हैं। सई कहती हैं कि तुमने वो सुना जो विराट ने कहा। लेकिन मैंने कोई जवाब नहीं दिया। पाखी कहती हैं कि तुमने ना भी नहीं कहा। सई और पाखी का वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
सोशल मीडिया पर यूजर्स ने लगाई पाखी की क्लास
सोशल मीडिया पर फैंस पाखी को खरी खोटी सुना रहे हैं। यूजर्स का कहना है कि पाखी सई को दूसरी औरत कैसे बुला सकती हैं। कुछ यूजर्स इसीलिए भी खुश है कि सई विराट को नहीं डॉक्टर सत्या को चुनती हैं। विराट की वजह से सई को सिर्फ दुख ही मिला है। फैंस खुश है कि शो में सई और सत्या की लव स्टोरी को दिखाया जाएगा।
शो के अपकमिंग ट्रैक में सत्या और सई की शादी से विराट को धक्का लगेगा। सई की दूसरी शादी से चौव्हाण परिवार एक बार फिर उसके खिलाफ हो जाएगा। अंबाबाई सई और सत्या की शादी करवा कर भवानी देवी से अपना बदला लेगी। सई को दूसरी शादी में भी सम्मान और प्यार नहीं मिलेगा।
