Ghum Hai Kisi Ke Pyaar Mein Spoiler: नील भट्ट, ऐश्वर्या शर्मा और आयशा सिंह का शो गुम है किसी के प्यार में टीआरपी की लिस्ट में टॉप पर रहता है। शो में सत्या और सई की शादी से काकू और विराट को झटका लगा है। काकू सई की शादीशुदा जिंदगी में बवाल करने के लिए अधिकारी हाउस पहुंच जाती है। अधिकारी निवास में जाकर काकू सई और सत्या से कहती हैं कि मैं सवि को वापस लेने आई हो। मैं अपनी पोती को इस तरह से भटकते हुए नहीं देख सकती हूं। सई और काकू की बहस के बीच में विराट भी आ जाता है।
सई काकू से कहती हैं कि वो अपनी बेटी का ध्यान रख सकती हैं। सवि भी वहीं रहेगी जहां उसकी मां रहेगी। विराट बात को बढ़ाना नहीं चाहता है इसलिए काकू को चलने के लिए कहता है। काकू और अंबा दोनों एक- दूसरे से टक्कराती है। दोनों बहने एक- दूसरे को इतने सालों बाद देखकर हैरान हो जाती है।
विनायक को हुई विराट से नफरत
काकू सबके सामने सत्या की मां अंबा को बुरा- भला कहती हैं। वो सत्या से भी कहती हैं कि तुम नाजायज औलाद हो। सत्या अपनी मां की बइज्जती सुनकर अपन गुस्सा संभाल नहीं पाता है। वो सबके सामने अंबा को नाचने वाली कहती हैं। काकू और अंबा के बीच तीखी बहस होती है। दूसरी तरफ विनायक को उसकी मां पाखी की चिट्ठी मिलती है। इस चिट्ठी को पढ़ने के बाद विनायक विराट से नफरत करने लगेगा। वो विराट से कहता है कि आप गंदे पापा हो। आपकी वजह स मेरी मां दूर चली गई। विनायक की मुंह से अपने लिए कड़वी बातें सुनकर विराट टूट जाता है। विराट को ऐहसास होता है कि उसकी जिद्द की वजह से पूरा परिवार तबाह हो गया है।
विराट को महसूस होता है कि उसकी पूरी जिंदगी तबाह हो गई है। वहीं, विनायक सई को फोन करके बताता है कि डॉक्टर आंटी मम्मी मुझे छोड़कर चली गई। इसे सुनने के बाद सई शॉक हो जाती है।
