टीवी मसाला

GHKKPM Spoiler Alert: सई को पाने के लिए विराट करेगा घिनौनी हरकत, परिवार के पैरों तले खिसकेगी जमीन

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Apr 20, 2023, 12:22 PM IST

Ghum Hai Kisi Ke Pyaar Mein 20th April Full Episode 2023: टीवी शो गुम है किसी के प्यार में मेकर्स आए दिन ट्विस्ट और टर्न्स लेकर आते हैं। विराट का सई को लेकर पागलपन देखकर पूरा परिवार परेशान है। सई भी विराट की हरकतों से काफी परेशान गई है। उससे समझ नहीं आ रहा है कि विराट को कैसे समझाए?

Image

Ghum Hai Kisi Ke Pyaar Mein ( credit pic: instagram)

Ghum Hai Kisi Ke Pyaar Mein 20th April Full Episode 2023: नील भट्ट (Neil Bhatt), ऐश्वर्या शर्मा (Aishwarya Sharma) और आयशा सिंह (Aayesha Singh) के शो गुम है किसी के प्यार में धमाकेदार ट्विस्ट आने वाला है। शो में विराट का पागलपन देखकर सई के साथ- साथ पूरा परिवार परेशान है। विराट सई को अपनी जिंदगी में लाने के लिए किसी भी हद तक जाने के लिए तैयार है। विराट की इन हरकतों से पाखी और विनायक काफी दुखी है। विनायक सई के पास जाता है और कहता है कि मैं चाहता हूं कि आप मेरे मम्मी - पापा को साथ ले आए। सई विनायक से वादा करती हैं कि वो विराट और पाखी के बीच की गलतफहमियों को दूर करके रहेगी। सई अपने बेटे विनायक की वजह से विराट से दूर जाने का फैसला करती हैं।

वहीं, विराट इस बात को समझना नहीं चाहता है। सई विराट से दूर रहने के लिए मुंबई जाने का फैसला करती हैं। वो अपनी बेटी के साथ बस स्टैंड पर खड़ी होती है। तभी विराट वहां आ जाता है और कहता है कि तुम मुझे छोड़कर नहीं जा सकती हो। मेरी बेटी को भी दूर नहीं कर सकती हैं। सई मैं तुम्हारे साथ जिंदगी बिताना चाहता हूं। तुम समझती क्यों नहीं हो।

सवि को किडनैप करेगा विराट

सई विराट से कहती हैं कि मैं तुम्हारे साथ नहीं रहना चाहती हूं। विराट का पागलपन देखकर सवि भी सहम जाती है। उसे समझ नहीं आता है कि बाबा को क्या हो गया। विराट सई को अपने पास रखने के लिए सवि को किडनैप करने का फैसला करता है। विराट की इस हरकत की वजह से सई को लगता है कि उसकी बेटी सुरक्षित नहीं है। वो विराट से दूर जाने के लिए डॉक्टर सत्या से शादी करने का फैसला करती हैं।

सई को लगता है कि ऐसा करने से विराट उससे नफरत करने लगेगा। डॉक्टर सत्या को किसी ऐसी लड़की से शादी करनी है जो उससे कोई उम्मीद न रखें। डॉक्टर सत्या शादी के लिए मान जाते हैं।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article