Ghum Hai Kisi Ke Pyaar Mein 13 January, 2023 Full Episode: स्टार प्लस के पॉपुलर शो 'गुम है किसी के प्यार में' विराट और पाखी की जिंदगी में उथल- पुथल चल रही है। दोनों साथ होकर भी एक - दूसरे से अलग है। आज के एपिसोड की शुरुआत में विराट सई को गले लगाते हुए नजर आएगा। दोनों की आंखों में आंसू होते हैं। विराट सई से कहता है कि अगर मैंने तुम्हें उस दिन जाने से रोक लिया होता तो हमारी परिवार पूरा होता है। दोनों को साथ देखकर पाखी काफी दुखी हो जाएगी। उसे लगता है कि विराट उसे धोखा कैसे दे सकता है। सई मोहित के साथ चली जाती है। विराट सई से कहता है कि हमें अपने बीते हुए कल को पीछे छोड़कर आगे बढ़ना चाहिए। विराट को वॉशरूम में सई की याद आती है और उसे एहसास होता है कि सई के साथ कितना गलत कर रहा है। पाखी विराट के धोखे को याद कर बार- बार रोती है।
अगले दिन विनायक सई के मिलने के लिए उसके घर जाना चाहता है और मोहित उसे वहां छोड़ता है। भवानी विराट को डांटते हुए कहती हैं कि तुम्हारी वजह से मेरा राजनीतिक करियर खराब हो रहा है। विराट कहता है कि मैंने कुछ गलत नहीं किया है और पाखी पूरा सच नहीं जानती हैं। पाखी कहती हैं कि वो कभी मां नहीं बन सकती हैं, इसीलिए वो सई की तरफ खींचा जा रहा है।
विराट ने सई को लगाया गले
विराट कहता है कि मैं तुम्हें अभी सच्चाई नहीं बता सकता हूं और वो वहां से चला जाता है। पाखी को दुखी देखकर भवानी देवी सई पर अपना गुस्सा निकालती है और कहती हैं तुम मेरे परिवार को दोबारा बर्बाद करना चाहती हो। वो सई से कहती हैं कि मैं तुम्हें इस शहर से बाहर कर दूंगी। सई अपने लिए स्टैंड लेते हुए कहती हैं कि मेरा विराट और आपके परिवार से कोई लेना- देना नहीं है। वो विराट को कॉल करके कहती हैं तुम आज से मुझसे दूर रहना।
