टीवी मसाला

'ट्रॉफी आकांक्षा के खन्ना जी लाए हैं...' गौरव खन्ना ने रुपाली गांगुली को यूं दिया जवाब, अब हो रही है थू-थू

Gaurav Khanna Trolls For Replying Rupali Ganguly: टीवी के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 19' में गौरव खन्ना ने जीत दर्ज की है। उनकी गेम को लेकर रुपाली गांगुली ने कहा था कि जीतेंगे आप ही कपाड़िया जी। लेकिन गौरव खन्ना ने रुपाली की बात का जवाब ऐसे दिया कि वह बुरी तरह ट्रोल हो गए।

Image

फोटो क्रेडिट- गौरव खन्ना इंस्टाग्राम, जियो ह़ॉटस्टार

Gaurav Khanna Trolls For Replying Rupali Ganguly: टीवी के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 19' ने छोटे पर्दे पर धमाल मचाने में कोई कमी नहीं छोड़ी थी। 'बिग बॉस 19' में गौरव खन्ना ने फिनाले में जीत दर्ज की और फरहाना भट्ट, प्रणित मोरे, तान्या मित्तल व अमाल मलिक को करारी मात दी। गौरव खन्ना अपने साथ ट्रॉफी ही नहीं, बल्कि लाखों का कैश प्राइज भी साथ ले गए। गौरव खन्ना को जीत से पहले उनके कई को-स्टार्स से खूब सपोर्ट मिला था, जिसमें रुपाली गांगुली का नाम भी शामिल है। रुपाली गांगुली ने एक इंटरव्यू में गौरव खन्ना को समर्थन देते हुए कहा था कि जीतेंगे आप ही कपाड़िया जी। वहीं अब गौरव खन्ना (Gaurav Khanna) ने रुपाली गांगुली की बातों का जवाब दिया है। लेकिन अपने अंदाज के लिए गौरव खन्ना ट्रोल्स के निशाने पर आ गए हैं।

गौरव खन्ना (Gaurav Khanna) ने इंडिया फोरम संग बातचीत के दौरान रुपाली गांगुली की बातों का जवाब देते हुए कहा कि इस बार ट्रॉफी खन्ना जी लेकर आए हैं। उन्होंने कहा, "मैं ये बोलूंगा कि इस बार ट्रॉफी खन्ना जी लाए हैं। क्योंकि अनुपमा चाहती थी कि कपाड़िया जी लाएं तो कपाड़िया जी भी लेकर जाते, लेकिन यहां पर आकांक्षा का खन्ना आया है तो वो ट्रॉफी लेकर गया है। और धन्यवाद मुझे इतना सपोर्ट करने के लिए।" गौरव खन्ना के इस जवाब पर कई सोशल मीडिया यूजर्स ने उन्हें घेरना शुरू कर दिया है, साथ ही एक्टर को 'घमंडी' का टैग भी दिया।

गौरव खन्ना (Gaurav Khanna) को आड़े हाथों लेते हुए एक यूजर ने लिखा, "खन्ना जी कपाड़िया जी थे इसलिए ला पाए हैं। जो भी तथ्य हो, लेकिन सादगी कहां है?" दूसरे यूजर ने लिखा, "ये हमेशा से ही घमंडी रहा है और वो एक अच्छी और दरियादिल इंसान। हमेशा थी और हमेशा रहेंगी।" तीसरे यूजर ने लिखा, "किसी ने साबित कर दिया कि ट्रॉफी जीतना आपके अंदर विनम्रता नहीं ला सकती।" चौथे यूजर ने लिखा, "अगर थैंकलेस इंसान का कोई चेहरा होता तो ऐसा होता।" एक यूजर ने हताशा जाहिर करते हुए लिखा, "ये क्या घटिया तरीके से जवाब दिया है, बकवास।"

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article