टीवी मसाला

गशमीर महाजनी के हाथ लगा बड़ा TV प्रोजेक्ट, करण कुंद्रा के साथ निभाएंगे लीड रोल

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 30, 2022, 08:28 AM IST

Gashmeer Mahajani New Tv Serial: इमली को छोड़ने के बाद गशमीर महाजनी फिलहाल सेलिब्रिटी डांस रियलिटी शो झलक दिखला जा के 10वें सीजन में अपने डांस स्टाइल से सभी को प्रभावित कर रहे हैं। अब जल्द ही गशमीर नए टीवी सीरियल का हिस्सा बनने जा रहे हैं।

Image

gashmeer mahajani and karan kundra

Gashmeer Mahajani New Project: गशमीर महाजनी एकबार फिर से अपने नए प्रोजेक्ट को लेकर चर्चाओं में हैं। जैसा कि हम जानते हैं निर्माता यश पटनायक अपनी अगली सुपरनैचुरल लव स्टोरी प्रोजेक्ट के लिए कुछ दिलचस्प कलाकारों को एक साथ लाने में कामयाबी हासिल कर रहे हैं। करण कुंद्रा को लेने के बाद, उन्होंने अब गशमीर महाजनी को भी शो में हीरो के रूप में साइन किया है। अपने डेली सोप इमली को छोड़ने के बाद गशमीर महाजनी फिलहाल सेलिब्रिटी डांस रियलिटी शो झलक दिखला जा के 10वें सीजन में अपने डांस स्टाइल से सभी को प्रभावित कर रहे हैं। अब जल्द ही गशमीर नए टीवी सीरियल का हिस्सा बनने जा रहे हैं।

ताजा जानकारी के मुताबिक करण कुंद्रा और गशमीर महाजनी एक सुपरनैचुरल थ्रिलर शो का हिस्सा बनने जा रहे हैं जो कि नागिन 6 को टीवी पर रिप्लेस करेगा। नागिन के छठवें सीजन में करण कुंद्रा की गर्लफ्रेंड तेजस्वी प्रकाश लीड रोल निभा रही हैं। जो कि जल्द ही ऑफ होगा और उसकी जगह नया सुपरनैचुरल शो शुरू होगा। करण को आखिरी बार डांस दीवाने जूनियर्स में देखा गया था और इससे पहले वो सास बहु ड्रामा शो ये रिश्ता क्या कहलाता है में नजर आए थे। वैसे अभी तक गशमीर ने अपने नए प्रोजेक्ट पर कोई कमेंट नहीं किया है। वहीं सुनने में आया है कि मेकर्स फिलहाल हीरोइन की तलाश में हैं।

झलक दिखला जा में नजर आ रहे गशमीर महाजनी कुछ हफ्ते पहले हमारे साथ खास बातचीत की थी। गशमीर ने हमें बताया था, 'मैं झलक जैसा शो कर रहा हूं... क्योंकि यह मेरे एरिया ऑफ वर्क से संबंधित है, जो कि एक्टिंग है। यह रियलिटी शो मेरे काम में मेरी मदद करने वाला है। भले ही मैं जीवन भर कोरियोग्राफर रहा हूं, लेकिन मैंने पिछले सात सालों से ज्यादातर एक अभिनेता के रूप में काम किया है। मैंने जो भी किरदार निभाया, वह डांसर नहीं था। मैं एक अभिनेता होने के कारण डांस प्रैक्टिस नहीं कर सका। मैं झलक की मदद से अब अपने पेशेवर डांसिंग शूज में वापस आ जाऊंगा।'

शिवांगी चौहान
शिवांगी चौहानauthor

शिवांगी चौहान सिनेमा के आलावा वीडियो मेकिंग प्रोग्राम और रिपोर्टिंग में खास रुचि रखती हैं। पत्रकारिता में 6 साल से ज्यादा का अनुभव रखने वाली शिवांगी को घूमना और किताबें पढ़ना पसंद है। बॉलीवुड की खबरों पर इनकी पैनी पकड़ है।

और पढ़ें
End of Article