एक्ट्रेस दिव्या अग्रवाल (Divya Agarwal) ने हाल ही में फिल्म मेकर अनुराग कश्यप (Anurag Kashyap) को सोशल मीडिया के जरिए ओपन लेटर भेजा था। एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा था कि सर मुझे काम चाहिए। मेरे पास बहुत सारा काम है, लेकिन मैं वो चीजें नहीं करना चाहता हूं। मैं पिछले 15 साल से इंडस्ट्री में हूं। मुझे बस एक मौका चाहिए।
अब इस पर अनुराग कश्यप ने रिएक्ट किया है। इसकी जानकारी एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की है। एक्ट्रेस ने बताया कि अनुराग कश्यप ने भले ही सोशल मीडिया पर कोई रिस्पॉन्स नहीं दिया है। लेकिन उन्होंने मुझे मैसेज करके कहा कि भविष्य में अगर मेरे लिए कोई काम होगा तो जरूर मौका देंगे।
अनुराग कश्यप देंगे दिव्या को काम
दिव्या ने कहा, अनुराग कश्यप ने मेरे वीडियो पर कोई रिएक्शन नहीं दिया है। लेकिन उन्होंने मुझे पर्सनली मैसेज किया था। मैंने अपने बचपने के लिए उनसे सॉरी भी कहा था। अगर आपको मेरी वजह से कोई दिक्कत हुई हो तो। फिल्म मेकर ने बहुत ही प्यार से जवाब देते हुए कहा कि मैं आपका शुक्रगुजार हूं। आपके लिए भविष्य में कोई भी प्रोजेक्ट होगा तो मैं आपको कॉन्टेक्ट करूंगा। एक्ट्रेस ने कहा, मैं इस बात से बेहद खुश हूं कि उन्होंने जवाब दिया।
दिव्या रियलिटी शोज की क्वीन रह चुकी हैं। एक्ट्रेस एमटीवी स्पिलिट्स विला 10 और बिग बॉस ओटीटी की विनर रह चुकी हैं। एक्ट्रेस रागिनी एमएमएस: रिटर्नस और कार्टर जैसी वेबसीरीज में काम कर चुकी हैं। एक्ट्रेस अपने अपकमिंग वेब सीरीज की शूटिंग में बिजी हैं। उन्हें लॉक अप 2 और खतरों के खिलाड़ी 13 जैसे शो ऑफर हुए थे। हालांकि एक्ट्रेस ने इन सभी शोज को ठुकरा दिया।
वहीं, फिल्म मेकर अनुराग कश्यप की बात करे तो उनकी फिल्म प्यार विद डीजे मोहब्बत रिलीज हुई थी। इस फिल्म में करण मेहता और अलाया एफ लीड रोल में थे। इस फिल्म में विक्की कौशल ने कैमियो रोल प्ले किया था।
