टीवी मसाला

Exclusive: पुराने किरदार के साथ 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी रीबूट' में वापसी करेगा ये एक्टर, शो में मचाएगा धमाल

Exclusive This Actor To Make Comeback In Ekta Kapoor Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi Reboot: टीवी पर जल्द ही इसके चर्चित सीरियल 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी रीबूट' की वापसी होने वाली है। शो से कई पुराने कलाकारों के नाम जुड़ रहे हैं। इस लिस्ट में अब एक और नाम शामिल हो चुका है।

Image

'क्योंकि सास भी कभी बहू थी रीबूट' में वापसी करेगा ये एक्टर

Exclusive This Actor To Make Comeback In Ekta Kapoor Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi Reboot: स्टार प्लस के धमाकेदार सीरियल 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' ने लोगों का खूब दिल जीता था। शो सालों बाद भी लोगों के दिलों-दिमाग में छाया हुआ है। खास बात तो यह है कि एकता कपूर 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' के नए सीजन के साथ टीवी पर वापसी करने के लिए तैयार हैं। इस शो के लिए एकता कपूर जोरों-शोरों पर तैयारियां कर रही हैं। स्मृति ईरानी, अमर उपाध्याय, हितेन तेजवानी, गौरी प्रधान और शिल्पा सकलानी जैसे स्टार्स तो शो में नजर आएंगे ही। वहीं अब एक और एक्टर ने इस बात पर मुहर लगा दी है कि वह शो से जुड़े पुराने किरदार के साथ 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी रीबूट' में वापसी करने के लिए तैयार हैं।

'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' (Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi) का ये एक्टर कोई और नहीं बल्कि सुमीत सचदेव (Sumeet Sachdev) हैं, जिन्होंने सीरियल में गौतम विरानी का किरदार अदा किया था। सुमीत सचदेव ने टेली टॉक/टाइम्स नाउ संग बातचीत के दौरान इस बात की पुष्टि की कि वह 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी रीबूट' में नजर आ सकते हैं। सुमीत सचदेव से पूछा गया कि क्या वह पुराने किरदार के साथ शो में नजर आएंगे या किसी नए रोल के साथ दिखाई देंगे। इसपर एक्टर ने कहा, "नहीं कोई भी नया रोल नहीं होगा। ये वही पुराना किरदार होगा जाहिर है। देखते हैं, अभी हमारी बातें तो चल रही हैं। ये काफी जबरदस्त होगा, अगर हमारी बातें बनती हैं तो। मैं इस चीज का इंतजार कर रहा हूं, लेकिन ये सारी चीजें मामला तय होने पर निर्भर करती है।"

सुमीत सचदेव (Sumeet Sachdev) ने 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' (Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi) की वापसी पर भी एक्साइटमेंट दिखाई। उन्होंने कहा, "ये काफी अच्छा है। सच बताऊं तो ये थोड़ा हैरान करने वाला था। लेकिन अच्छा लगा और ये सही दिशा में जा रहा है।" बता दें कि सुमीत सचदेव इन दिनों 'झनक' में बतौर अनिरुद्ध नजर आ रहे हैं।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article