टीवी मसाला

Exclusive: सलमान खान से काम मांगने के लिए तैयार नहीं हैं Shiv Thakare, बोले- वो केवल होस्ट करते हैं कास्ट नहीं...

Exclusive Shiv Thakare Not Ready To Call Salman Khan For Work: 'बिग बॉस 16' से अपनी जबरदस्त पहचान बनाने वाले शिव ठाकरे ने हाल ही में दिये इंटरव्यू में बताया कि वह सलमान खान संग काम करने के लिए तैयार हैं। लेकिन आगे बढ़कर शिव ठाकरे सलमान खान से काम नहीं मांगेंगे।

Image

सलमान खान से काम मांगने की बात पर बोले शिव ठाकरे

Exclusive Shiv Thakare Not Ready To Call Salman Khan For Work: टीवी के चर्चित और विवादित शो "बिग बॉस 16' से अपनी पहचान बनाने वाले शिव ठाकरे ने अपने अंदाज से हमेशा ही सुर्खियां बटोरी हैं। शिव ठाकरे को 'बिग बॉस 16' के बाद 'खतरों के खिलाड़ी 13' में भी देखा गया था, जहां उन्होंने रंग जमाने में कोई कसर नहीं छोड़ी थी। हालांकि रियलिटी शोज के बाद अब शिव ठाकरे (Shiv Thakare) एक्टिंग की दुनिया में हाथ आजमाना चाहते हैं। उन्होंने टेली टॉक/टाइम्स नाउ संग बातचीत में बताया कि वह एक्टिंग करना चाहते हैं और ऑडिशन भी दे रहे हैं। हालांकि उनसे जब सवाल किया कि क्या वह सलमान खान (Salman Khan) को काम के लिए कॉल करेंगे, इसपर उन्होंने दिलचस्प जवाब दिया।

शिव ठाकरे (Shiv Thakare) ने इंटरव्यू में सलमान खान संग काम करने की बात पर कहा, "मैं उनके साथ काम करना पसंद करूंगा। लेकिन शाहरुख खान से मुझे प्यार है। अभी सलमान खान (Salman Khan) से मेरी कोई बात नहीं हो रही है, लेकिन हां पार्टीज में हमारी मुलाकात होती है। वो हमारे साथ बहुत अच्छे से पेश आते हैं और बात करते वक्त मुस्कुराते भी हैं। मेरे पास उनका नंबर भी है, लेकिन मैं उन्हें मैसेज या कॉल नहीं करता। वो सुपरस्टार हैं और हम उनसे काम मांगने वाले कौन होते हैं। यहां कास्टिंग डायरेक्टर हैं और उनसे रोल मिलने के रास्ते हैं। मेरे दोस्तों का मानना है कि मैंने सलमान खान का 'बिग बॉस' किया है तो मुझे काम आसानी से मिल जाएगा। लेकिन वो होस्ट करते हैं, कास्टिंग नहीं।"

बता दें कि शिव ठाकरे (Shiv Thakare) ने लगातार रियलिटी शोज में काम किया, जिसके बाद उन्हें 'रियलिटी शो स्टार' का टैग मिल गया। इसपर शिव ने कहा, "मुझे मालूम है कि इस टैग को कैसे हटाना है। मैंने अपना करियर रियलिटी स्टार नहीं बल्कि थिएटर कलाकार के तौर पर सुरू किया था। बॉलीवुड इंडस्ट्री बहुत बड़ा समंदर है और ये रियलिटी शोज और वेबसीरीज छोटी नदियां हैं। तुम्हें अपनी नदी तलाशने की जरूरत है। जिनके पास साथ नहीं है, उन्हें खुद तलाश करना पड़ता है। आपको बस काम करते जाना है।"

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article